लिटिल फ्लावर विद्यालय में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर आयोजित
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री विजय चंद्र की अध्यक्षता में आज लिटिल फ्लावर विद्यालय में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर आयोजित किया गया।
शिविर में छात्र-छात्राओं को कानून एवं संविधान की जानकारी, मोबाइल के अत्यधिक उपयोग से होने वाले दुष्प्रभाव, नशे से दूर रहने, कड़ी मेहनत एवं निरंतर प्रयास के महत्व तथा भारतीय होने पर गर्व जैसे महत्वपूर्ण विषयों के प्रति जागरूक किया गया।
इस अवसर पर जिला न्यायाधीश श्री ओमप्रकाश रघुवंशी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री सतीश वसुनिया, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुश्री निधि पिंटो सहित विद्यालय के शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
#datia #CMMadhyaPradesh #दतिया #JansamparkMP #MadhyaPradesh #JansamparkDatia
65 views | Datia, Madhya Pradesh | Aug 22, 2026