पांवटा में आज सुबह सुबह सड़क पर क्यों उतरे युवा, युवती और पांवटावासी ? क्या था मकसद
========
हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के पांवटा में आज सुबह सुबह सड़क पर युवा, युवती और पांवटावासी उतर गए। इनका मकसद एक ही था। पांवटा में दौड़ "RUN FOR HEALTH and FITNESS" इसमें सैकड़ों लोगों ने लिया हिस्सा, फिटनेस का दिया संदेश
=======
रिपोर्ट श्यामलाल पुंडीर
==========
पांवटा साहिब : शहर में रविवार सुबह स्वास्थ्य और फिटनेस को बढ़ावा देने के उद्देश्य से "RUN FOR HEALTH and FITNESS" का आयोजन किया गया। JJ फ़िटनेस क्लब और Soul shine House of yoga द्वारा करवाई गई इस दौड़ में शहर के युवाओं, महिलाओं और ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
दौड़ न्यू ब्रिज टोल टैक्स से शुरू होकर रिवेरा रिज़ॉर्ट तक गई और वापस न्यू ब्रिज टोल टैक्स पर समाप्त हुई। सुबह 6 बजे शुरू हुई इस दौड़ में प्रतिभागियों में काफी उत्साह देखा गया।
आयोजक जगजोत सिंह, प्रियंका ठाकुर और हरकिरत सिंह ने बताया कि इस दौड़ का मुख्य उद्देश्य लोगों को फिटनेस के प्रति जागरूक करना और नशे के खिलाफ संदेश देना है। हम चाहते हैं कि पांवटा का हर नागरिक रोजाना 30 मिनट अपने स्वास्थ्य के लिए निकाले। फिट रहेगा इंडिया तभी आगे बढ़ेगा इंडिया।"
Ronhat, Sirmaur | Aug 16, 2026