Public App Logo
Profile Picture

@usr08589090
95Followers
0Following
पांवटा साहिब में 7 अक्टूबर से होगा क्रिकेट का महाकुंभ, प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिला परिषद सदस्य अरिकेश जंग ने क्या कहा..
चूड़ेश्वर सेवा समिति चूड़धार इकाई पांवटा साहिब की बैठक 4 अक्टूबर को, फरवरी माह में होने वाले अधिवेशन की तैयारी
======

पांवटा साहिब : शिरगुल भक्तों को सूचित किया जाता है  रविवार सायं 4:00 बजे विश्रामगृह पावटा साहिब में एक बैठक का आयोजन होना निश्चित हुआ है, जिसकी अध्यक्षता इकाई अध्यक्ष  एवं  केंद्रीय कार्यकारिणी सलाहकार परिषद सदस्य ओमप्रकाश चौहान करेंगे। 

बैठक में केंद्रीय संसाधन एवं समन्वय उप समिति के उपाध्यक्ष  जगमोहन सूर्या विशेष रूप से उपस्थित होंगे। इस बैठक का  एजेंडा फरवरी 2027 में पांवटा साहिब में प्रस्तावित आम अधिवेशन को सफल बनाने के लिए आवश्यक समितियों का गठन एवं उचित प्रबंधन है।
<nis:link nis:type=tag nis:id=चुड़ेश्वर nis:value=चुड़ेश्वर nis:enabled=true nis:link/>
समाजसेवी प्रदीप चौहान सफाईकर्मी के पक्ष में उतरे क्या कहा सुनिए
समाजसेवी गुरदीप सिंह गैरी आज दी पशुपतिनाथ ग्रामीण गैर कृषि बचत एवं ऋण सभा समिति के वार्षिक उत्सव में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे साथ में..
आंज भोज क्षेत्र के नाम जुड़ी एक और उपलब्धि 
====
कलाथा गाँव की बेटी ज्योति तोमर का हिमाचल प्रदेश होमगार्ड में चयन। गाँव और परिवार में खुशी का माहौल। पिता नैन सिंह, माता आशा देवी और पूरे परिवार को होनहार बेटी ने किया नाम रोशन
जिला सिरमौर के पांवटा साहिब की सिमरन वैद्य सुपुत्री दीपक वैद्य का चयन हिमाचल प्रदेश होम गार्ड में हुआ है (पांवटा साहिब एकता कॉलोनी वार्ड नं 12)
<nis:link nis:type=tag nis:id=paontasahib nis:value=PaontaSahib nis:enabled=true nis:link/>
आखिरकार लंबे समय बाद पांवटा साहिब आंज भोज क्षेत्र की सड़क पर अम्बोया स्कूल के समीप लगी टाइल्स। यहां पर रोड़ बहुत खराब था। कई बार गाड़ियों को नुकसान हुआ। इस काम को करवाने वाले सभी महानुभावों का दिल से धन्यवाद।
<nis:link nis:type=tag nis:id=आंजभोज nis:value=आंजभोज nis:enabled=true nis:link/>
धौलाकुआं पंचायत का बड़ा फैसला

ग्राम सभा ने किन्नरों के लिए सम्मान राशि निर्धारित करने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया।बच्चे के जन्म पर ₹2,100 और शादी-विवाह पर ₹5,100 तय की है। ग्रामीणों की परेशानी का समाधान निकालने की दिशा में पंचायत की यह पहल सराहनीय कदम है।
<nis:link nis:type=tag nis:id=sirmour nis:value=sirmour nis:enabled=true nis:link/>
महात्मा गांधी जी की 157वीं जयंती पर राजबन, पांवटा साहिब में महात्मा गांधी जी की जयंती के अवसर पर आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में तौर पर पहुंचे मंडल अध्यक्ष हरप्रीत सिंह रतन पहुंचे। इस अवसर पर राजबन ज़ोन के कांग्रेस के पुरुष एवं महिला सदस्य भी उपस्थित रहे।
अपनी बहादुरी का परिचय देने वाले और 174 यात्रियों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी को सलाम
======

चाकू से हमला किए जाने और गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद उन्होंने हमलावर का डटकर मुकाबला किया, उसका प्रतिरोध किया, कॉकपिट का दरवाज़ा खोला और यात्रियों व चालक दल को हमलावर पर काबू पाने में सक्षम बनाया इस प्रकार हवा में होने वाली एक भयावह त्रासदी को टाल दिया। उन्होंने इज़राइली नागरिकों और अन्य देशों के नागरिकों सहित 174 लोगों की जान बचाई।
<nis:link nis:type=tag nis:id=पायलट nis:value=पायलट nis:enabled=true nis:link/>
वरिष्ठ नागरिक परिषद की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डीसी सिरमौर प्रियंका वर्मा और विशिष्ट अतिथि एसडीएम द्विज गोयल का स्वागत @ होटल ग्रैंड रिवेयरा
निखिल गुप्ता का शव हथिनीकुंड बैराज के समीप से बरामद
------------

पांवटा साहिब के एसडीएम द्विज गोयल ने जानकारी देते हुए कहा कि पुलिस स्टेशन पांवटा साहिब से प्राप्त रोजनामचा विवरण के अनुसार 27 सितंबर 2026 को सांय करीब 06:30 बजे निखिल गुप्ता पुत्र सुरेश गुप्ता, निवासी वार्ड नं0 12, पांवटा साहिब यमुना नदी पुल से गिरने के कारण नदी में बह गया था।

उन्होंने बताया कि स्थानीय प्रशासन द्वारा उसकी तलाश हेतु गोताखोरों को तैनात किया गया तथा इस तलाशी अभियान में पैंथर वाईल्ड एडवेंचर डाफटिंग टीम से भी सहायता प्राप्त की गई। इस व्यक्ति की तलाश हेतु यमुनानगर प्रशासन व सहारनपुर प्रशासन से भी सहयोग प्राप्त किया गया तथा इस व्यक्ति की तलाश हेतु स्थानीय प्रशासन व यमुनानगर एवं सहारनपुर प्रशासन द्वारा तैनात किए गए निपुण गोताखोरों व राज्य आपदा प्रबन्धन की टीम द्वारा भरसक प्रयत्न करने के उपरान्त आज निखिल गुप्ता का शरीर हथनीकुंड बैराज के निकट बरामद हो चुका है तथा सभी औपचारिकताएं पूर्ण करवाने के उपरान्त व्यक्ति के परिजनों को उसका शव सौंप दिया जाऐगा ।
गिरिपार के भगानी साहिब में 4 अक्टूबर से जुटेंगे वॉलीबॉल के खिलाड़ी
====
पांवटा साहिब : नवयुवक मंडल एकता की जंग भगानी की ओर हर वर्ष की तरह ओपन वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 4 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। क्लब के सचिव रफीक अहमद एवं क्लब  संयोजक मोहबत अली ने बताया कि यह क्लब का लगातार दसवां ओपन वॉलीबॉल कप है।

इस प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग एवं भंगानी पंचायत प्रधान पृथ्वी चंद द्वारा किया जाएगा।वहीं समापन समारोह समाज सेवी हनीश खान एवं उप प्रधान भंगानी जमील अहमद द्वारा किया जाएगा।

प्रतियोगिता में स्थानीय, सिरमौर, हिमाचल और अन्य राज्य की टीम भाग सकती है। जीतने वाली टीम को 21000 रुपए नगद और ट्रॉफी, उपविजेता को 11000 रुपए नगद और ट्रॉफी दी जाएगी। यह प्रतियोगिता नशा भगाओ खेल बढ़ाओ के नारे को आगे बढ़ते हुए हर वर्ष करवाई जाती है।
हिमाचल एसजीएफआई में पहली बार शामिल हुआ वुशू, नारग (सिरमौर) में हुए चयन ट्रायल
=======

पांवटा साहिब : स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) खेलों में पहली बार वुशू को शामिल किया गया है। इसी के तहत जिला सिरमौर के अंडर-19 खिलाड़ियों के लिए वुशू के एसजीएफआई राज्य स्तरीय चयन ट्रायल पीएम पं. दुर्गा दत्त राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, नारग (सिरमौर) में आयोजित किए गए।

जिला वुशू एसोसिएशन, सिरमौर के सहयोग से आयोजित चयन ट्रायल में खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन किया। ट्रायल राष्ट्रीय स्तर के प्रमाणित वुशू जज अमित कुमार की देखरेख में करवाए गए।

जिला वुशू एसोसिएशन के सचिव डॉ. कुलदीप बतान ने बताया कि एसजीएफआई के जिला वुशू चयन ट्रायल एसोसिएशन के सहयोग से व्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुए।

एसोसिएशन के निदेशक महोदय डाॅ. नरेंद्र पाल सिंह नारंग ने कहा कि सिरमौर में वुशू एक उभरता हुआ खेल है और युवाओं में इसके प्रति रुचि लगातार बढ़ रही है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि आने वाले समय में सिरमौर के खिलाड़ी राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर जिले, प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगे।

वुशू को पहली बार एसजीएफआई के खेलों में शामिल किए जाने से खिलाड़ियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। 

चयन ट्रायल के माध्यम से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ने और बड़े मंच पर अपनी खेल प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला।
--
कोटडी व्यास फाइटर ने जीती पांवटा साहिब में ‘अस्मिता रग्बी टूर्नामेंट’ की ट्रॉफी
====

पांवटा साहिब (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश रग्बी एसोसिएशन के तत्वावधान में सिरमौर जिले के पांवटा साहिब स्थित एम.सी. ग्राउंड में ‘अस्मिता रग्बी सिटी टूर्नामेंट’ का भव्य आयोजन किया गया। खेलो इंडिया की ‘अस्मिता’ पहल के तहत आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्देश्य महिला रग्बी खिलाड़ियों को बेहतर मंच प्रदान करना और ‘खेल से ही है पहचान’ के संदेश को मजबूत करना रहा।

 अंडर -15 प्रतियोगिता में कोटडी व्यास फाइटर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया माजरा दूसरे स्थान पर रहा। 

द स्प्रिंग नेक्टर अकैडमी सीनियर में विजेता का खिताब व कोटडी व्यास फाइटर ने उपविजेता का खिताब अपने नाम किया वही दोनों कैटेगरी मे द सक़ोलर होम टीम की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

वही  खिलाड़ियों  दीपिका,  स्नेहा चौधरी, पायल  दिव्यांशी,सहित 
स्वेता,स्नेहा, श्रद्धा, काजल, रूबी, साक्षी, नंदिता  और महक अनिशा काजल ने बेहतरीन तालमेल, गति, साहस और खेल भावना का प्रदर्शन करते हुए टीम को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। महिला खिलाड़ियों ने बताया कि ऐसा टूर्नामेंट एक हमें मंच है कि राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन मिले हम धन्यवाद करना चाहेंगे रख दिया एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश का जिन्होंने इतना अच्छा आयोजन आयोजित किया

इस समापन समारोह के मुख्य अतिथि मनीष तोमर रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में पांवटा साहिब के समाजसेवी  ओमप्रकाश ठाकुर उपस्थित रहे। वहीं ओपनिंग सेरेमनी में सिविल सप्लाई डायरेक्टर नसीम बेगम व शाहनवाज खान (शानू) सहित क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्तियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

 इस लीग का आयोजन 
आयोजन हिमाचल प्रदेश रग्बी एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. विकास सूद एवं सचिव विशाल सरिन के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता के संचालन की जिम्मेदारी टूर्नामेंट डायरेक्टर धर्मेंद्र चौधरी ने संभाली, जबकि हिमाचल प्रदेश रग्बी संगठन के कोषाध्यक्ष बोर्ड टेक्निकल कमेटी के अध्यक्ष सुधीर कुमार  ऑल ओवर इंचार्ज रहे।

मैचों को नियमों के अनुसार निष्पक्ष रूप से संपन्न करवाने में क्वालिफाइड रेफरी रूबी, अनीशा, नवप्रीत, सुमित एवं अरविंद  अंशुल अरबाज ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

अस्मिता पहल के तहत आयोजित इस प्रतियोगिता में 14 टीम की 130  महिला खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा, अनुशासन और खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। दर्शकों ने भी खिलाड़ियों का तालियों से उत्साह बढ़ाया। समापन समारोह में मुख्य अतिथियों ने विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया और खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
 टूर्नामेंट डायरेक्टर धर्मेंद्र चौधरी ने सभी ऑफिशियल,सभी प्लेयर का सभी अतिथियों का इस बड़े टूर्नामेंट के आयोजन और उसे सफलतापूर्वक करवाने हेतु धन्यवाद किया
हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर शिलाई से एशियन गेम्स में कबड्डी टीम कप्तान , गोल्डन गर्ल्स  पुष्पा राणा की नाटी
पांवटा साहिब के नगर परिषद मैदान में कांग्रेस की नेता नसीमा बेगम का स्वागत,
नसीमा बेगम का स्वागत
कप्तान शुभमन गिल का आज वेस्टइंडीज के खिलाफ वन डे में दोहरा शतक..
लोक निर्माण विभाग पांवटा साहिब से एक्शन पद से सेवानिवृत होने पर सूर्यकांत जी को हार्दिक बधाई
पांवटा साहिब में 1 अक्टूबर से दूध के दाम बढ़ सकते है। अब गाय का दूध ₹60 और भैंस का दूध ₹70 प्रति लीटर मिलेगा पांवटा साहिब में दूध विक्रेता संगठन ने लिया फैसला...
बाहर से सिंथेटिक दूध पांवटा बाजार में आने से रोकने के लिए प्रयास होगे तेज
=========

दूध उत्पादक संघ पांवटा सहिब की एक बहुत ही महत्वपूर्ण बैठक पैराडाइज रिज़ॉर्ट में श्री अमरजीत सिंह बिट्टा जी की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिसमें सरदार महेंद्र सिंह जी मुख्य अतिथि रहे।

डॉ अमित महाजन इस बैठक में अतिथि विशिष्ट के रुप में उपस्थित रहे। बैठक में भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष  तरसेम सिंह सग्गी, हिमाचल किसान सभा के अध्यक्ष  गुरविंदर सिंह गोपी व भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष अविनाश सैनी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। 

बैठक में दूध उत्पादकों के मुद्दों पर चर्चा हुई। विशेष रूप से नकली दूध बाजार में आने से रोकने पर सभी ने प्रयास करने का फैसला लिया। बैठक में दूध के रेटों पर चर्चा हुई। किसान से गाय का दूध 50/ रुपए और भैंस का दूध 61/ रुपए खरीदने पर सहमति बनाई गई। नकली दूध बाजार में पाए जाने पर सख्त कानूनी कार्यवाही करने पर सहमति बनाई गई।
राजपुर में 17 अक्टूबर से होगा सातवां शहीद समीर वॉलीबॉल टूर्नामेंट, विजेता टीम को मिलेंगे 25 हजार रुपये
======

पांवटा साहिब : सिरमौर जिले के आंज भोज क्षेत्र के राजपुर में स्पोर्ट्स क्लब राजपुर के तत्वावधान में सातवें शहीद समीर वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन 17 और 18 अक्टूबर 2026 को राजपुर ग्राउंड में किया जाएगा। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य "खेल खेलो, नशा भगाओ, जिंदगी बचाओ" के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना तथा युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना है।

स्पोर्ट्स क्लब राजपुर के पदाधिकारियों ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमों के लिए प्रवेश शुल्क 1500 रुपये निर्धारित किया गया है। टूर्नामेंट में विजेता टीम को 25,000 रुपये नकद और ट्रॉफी, उपविजेता टीम को 12,500 रुपये तथा सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीम को 1,500 रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट, बेस्ट सेटर और बेस्ट लिबरो के पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता ग्रामीण स्तर पर होगी, एक गाँव के सदस्य ही एक टीम में खेल सकेंगे। 

प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 16 अक्टूबर निर्धारित की गई है। इच्छुक टीमें निर्धारित तिथि तक अपना पंजीकरण करवा सकती हैं।

स्पोर्ट्स क्लब राजपुर के अध्यक्ष नेतर चौहान, उपाध्यक्ष केदार सिंह फौजी, महासचिव गुमान तोमर तथा सहायक सचिव एवं मंच सचिव संजय तोमर ने बताया कि इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखकर खेलों और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने क्षेत्र के युवाओं और खेल प्रेमियों से प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लेने और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की।

इस आयोजन में श्याम सिंह, बबलू, राजू तोमर, टिंकू, रमेश तोमर और बंटी सहित क्लब के अन्य सदस्य भी सहयोग कर रहे हैं। आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता के माध्यम से क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा और युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा मिलेगा।
देहरादून :  एबीवीपी का परचम , DAV कॉलेज देहरादून में नवदीप राणा और डाकपत्थर कॉलेज में शुभम तोमर छात्र संघ चुनाव में चुने गए अध्यक्ष 
<nis:link nis:type=tag nis:id=एबीवीपी nis:value=एबीवीपी nis:enabled=true nis:link/>
अक्टूबर में ड्राइविंग टेस्ट और वाहन पासिंग का पूरा शेड्यूल जारी

सिरमौर के वाहन चालकों के लिए जरूरी सूचना—नाहन, पांवटा साहिब, राजगढ़, शिलाई, कफोटा, संगड़ाह और सराहां में इन तारीखों को होंगे पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट।

📍 राजगढ़
➡️ पासिंग: 1 अक्टूबर 2026
➡️ ड्राइविंग टेस्ट: 1 अक्टूबर 2026

📍 संगड़ाह
➡️ पासिंग: 3 अक्टूबर 2026
➡️ ड्राइविंग टेस्ट: 3 अक्टूबर 2026

📍 नाहन
➡️ पासिंग: 6 अक्टूबर और 23 अक्टूबर
➡️ ड्राइविंग टेस्ट: 7 अक्टूबर और 24 अक्टूबर

📍 पांवटा साहिब
➡️ 8 अक्टूबर: निजी वाहन एवं स्कूल बसों की पासिंग
➡️ 15 अक्टूबर: कमर्शियल वाहनों की पासिंग
➡️ 27 अक्टूबर: पासिंग
➡️ ड्राइविंग टेस्ट: 16 अक्टूबर और 28 अक्टूबर

📍 शिलाई
➡️ पासिंग: 17 अक्टूबर (दोपहर बाद)
➡️ ड्राइविंग टेस्ट: 17 अक्टूबर (दोपहर बाद)

📍 कफोटा
➡️ पासिंग: 17 अक्टूबर (सुबह)
➡️ ड्राइविंग टेस्ट: 17 अक्टूबर (सुबह)

📍 सराहां
➡️ पासिंग: 21 अक्टूबर 2026
➡️ ड्राइविंग टेस्ट: 21 अक्टूबर 2026

MVI: इंजीनियर विजय चौहान
<nis:link nis:type=tag nis:id=sirmourvalley nis:value=sirmourvalley nis:enabled=true nis:link/>