बाजपुर न्यूज
सीएनजी खत्म होने पर पुलिस बनी मददगार, ट्रैक्टर से पिकअप को पहुंचाया पंप
बाजपुर। रास्ते में पिकअप वाहन की सीएनजी खत्म होने के बाद कांवरियों ने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस से मदद मांगी। सूचना मिलने पर दोराहा चौकी पुलिस ने तत्काल सहायता के लिए कदम उठाया। पुलिसकर्मी राजेश नाथ ने ट्रैक्टर की मदद से सीएनजी खत्म होने वाली पिकअप को नजदीकी सीएनजी पंप तक पहुंचाया। पुलिस की इस मदद से कांवरियों को राहत मिली। पुलिस की तत्परता और मानवीय पहल के लिए कांवरियों ने उत्तराखंड पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद किया।