गोपालगंज: बिहार राज्य मे बॉक्सिंग प्रतियोगिता में चयनित होने पर जिला पदाधिकारी ने दी बधाई
गोपालगंज जिला पदाधिकारी श्री समीर सौरभ ने जिला पदाधिकारी के कार्यालय प्रकोष्ठ में रितेश कुमार प्रभात को सम्मानित किया। इस अवसर पर अपर समाहर्ता श्री राजेश्वरी पाण्डेय भी उपस्थित रहे। जिला पदाधिकारी ने रितेश को बिहार राज्य बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए चयनित होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।