Public App Logo
कानपुर देहात के कुडावल गांव में एक सार्वजनिक मंदिर पर कथित रूप से भीम आर्मी का झंडा लगाने और मंदिर में ताला डालने की चर्चा के बीच कुछ समय के लिए माहौल गर्मा गया । सूचना मिलते ही पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा लोगों को समझाकर स्थिति को शांत कराया। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि मंदिर सार्वजनिक है और यहां सभी समाज के लोगों को पूजा-अर्चना करने का समान अधिकार है। अधिकारियों की समझाने के बाद स्थिति सामान्य हो गई वही इस घटना को लेकर हिंदू संगठनों ने गहरी नाराजगी जताते हुए कार्यवाही की मांग की है। - Derapur News