अरेराज प्रखंड के नवादा पंचायत अन्तर्गत नोनिया टोला बाढ़ शरण स्थली का जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के द्वारा आज दोपहर में जायजा लिया गया। इस दौरान मेडिकल टीम के कार्यों को देखा गया। वहां उपस्थित सिविल सर्जन के द्वारा बताया गया कि पिछले तीन दिनों में जिला अंतर्गत बाढ़ प्रभावित अंचलों में मेडिकल कैंप में लगभग 4000 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया है और ढाई हजार से ज्यादा लोगों को आवश्यक दवाइयां दी गई है।
यहीं पर सामुदायिक रसोई का संचालन किया जा रहा था जिसका जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने निरीक्षण किया। वहां बाढ़ प्रभावित लोगों को खाना खिलाया जा रहा था। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने खुद से खाना परोसा और लोगों से खाना सहित अन्य व्यवस्था संबंधी जानकारी प्राप्त की।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Disaster Management Department Govt. of Bihar Motihari Police