Public App Logo
*उत्साह, उमंग एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाया 80वां स्वतन्त्रता दिवस* *जिला स्तरीय समारोह में कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने ध्वजारोहण किया* *सवाई माधोपुर, 15 अगस्त।* आजादी का 80वां स्वतन्त्रता दिवस समारोह शनिवार को पूरे सवाई माधोपुर जिले में उत्साह, उमंग, हर्षाेल्लास एवं गरिमा के साथ मनाया गया। जिला स्तरीय मुख्य समारोह में कृषि, उद्यानिकी एवं ग्रामीण विकास, आपदा प्रबंधन विभाग मंत्री डॉ. किरोडी लाल मीणा ने पुलिस परेड़ मैदान में ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को सलामी दी। समारोह में मुख्य अतिथि मंत्री डॉ. मीना ने खुली जिप्सी मंे सवार होकर परेड का निरीक्षण किया। कार्यक्रम में जिला प्रमुख सुदामा मीणा, कार्यवाहक जिला कलक्टर एवं जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौरव बुडानिया, जिला पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी, मुख्य वन संरक्षक रणथम्भौर टाइगर प्रोजेक्ट शारदा प्रताप सिंह, उप वन संरक्षक सामाजिक वानिकी सुनील कुमार, उप वन संरक्षक मानस सिंह सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि, स्कूली बच्चे, अभिभावक एवं आमजन उपस्थित रहे। डॉ. मीना ने उपस्थित जनों को सम्बोधित करते हुए देश के महापुरूषों और स्वतंत्रता सेनानियों के अदम्य साहस, बलिदान और संघर्ष का स्मरण किया। उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नेतृत्व में आजादी के आन्दोलन में भाग लेने वाले सभी लोगों के प्रति कृतज्ञता प्रकट की और युवाओं से उन महान विभूतियों के सपनों का भारत बनाने में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया। जिला स्तरीय समारोह के दौरान सम्पूर्ण परेड कमाण्डर राजेन्द्र गिरी की अगुवाई में हुई। राजस्थान सशस्त्र बल (आरएसी) की टुकडी का नेतृत्व प्लाटून कमाण्डर रोहिताश ने किया। एएसआई आशाराम के नेतृत्व में राजस्थान पुलिस बल, प्लाटून कमाण्डर मोहनलाल चौेधरी की अगुवाई में राजस्थान गृह रक्षा बल (होमगार्ड) की टुकड़ी ने भागीदारी की। जिला मुख्यालय के महाविद्यालयों एवं विद्यालयों के विद्यार्थियों की एनसीसी टुकड़ियों, भारत स्काउट एवं गाइड तथा हिन्दुस्तान स्काउट एवं गाइड दल की टुकड़ियों ने भी मार्च पास्ट में हिस्सा लिया। अतिरिक्त जिला कलक्टर संजय शर्मा ने माननीय राज्यपाल महोदय के संदेश का पठन किया गया। इसके पश्चात जिला स्तरीय समारोह के मुख्य अतिथि डॉ. किरोड़ी लाल मीना, कार्यवाहक जिला कलक्टर गौरव बुडानिया, जिला पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी ने एण्डा निवासी शहीद वीरांगना धोली देवी, थड़ोली निवासी जानकी देवी एवं बामनवास तहसील की लिवाली निवासी माता श्री केशर देवी को स्मृति चिह्न भेंट कर और शॉल उढ़ाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान वंदे मात्रम् गीत का सामूहिक गायन भी किया गया। इस अवसर पर शारीरिक शिक्षक कमलेश गुर्जर के नेतृत्व में सैंकड़ो विद्यार्थियों द्वारा सामूहिक व्यायाम (पीटी) का प्रदर्शन किया गया। *राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रदर्शन:-* समारोह में विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं द्वारा क्रियात्मक गीत, सामूहिक लोक नृत्य का प्रदर्शन एवं राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रदर्शन कर राष्ट्रीयता के रंग बिखेर दिए। जिला मुख्यालय पर झमाझम बारिश के बीच स्वामी आत्मानंद वैदिक गुरूकुल मलारना चौड़ के बच्चों ने मलखंभ का प्रदर्शन किया। इससे पूर्व कलक्ट्रेट परिसर में कार्यवाहक जिला कलक्टर गौरव बुडानिया ने ध्वजारोहण किया। - Gangapur News