🔳पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय एन.के.जे. में गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती मनाई
🔳सर्वधर्म प्रार्थना, दांडी मार्च एवं भजन के माध्यम से विद्यार्थियों ने दिया सत्य, अहिंसा और स्वच्छता का संदेश
🔳कटनी - पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय एन.के.जे. कटनी में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य द्वारा महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के स्काउट एवं गाइड विद्यार्थियों द्वारा सर्वधर्म प्रार्थना प्रस्तुत की गई। विद्यार्थियों ने गांधी जी एवं शास्त्री जी के जीवन, विचारों और आदर्शों पर आधारित प्रेरणादायक भाषण, भजन एवं कविताएं प्रस्तुत कीं। प्राथमिक कक्षाओं के छात्र-छात्राओं द्वारा दांडी मार्च का आयोजन किया गया। साथ ही विद्यार्थियों ने महात्मा गांधी के प्रिय भजन “रघुपति राघव राजा राम, पतित पावन सीताराम” का सामूहिक गायन किया।
प्राचार्य ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के आदर्शों को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सत्य, सादगी, अहिंसा एवं आत्मनिर्भरता के मूल्यों के साथ शास्त्री जी के प्रेरणादायी नारे “जय जवान, जय किसान” को जीवन में आत्मसात करने का संदेश दिया।
जयंती समारोह के उपरांत स्वच्छता पखवाड़ा एवं सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत स्वच्छता संबंधी गतिविधियां आयोजित की गईं। शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर में श्रमदान कर साफ-सफाई की तथा स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। इस दौरान सभी ने स्वच्छता बनाए रखने की शपथ भी ली। कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त शिक्षकगण, कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
#सेवा_संकल्प_अभियान
#SewaSankalpAbhiyaan
#JansamparkMP
#CMMadhyaPradesh
#DrMohanYadav51
#udaypratapmp
#jbpcommissioner
#katni
#कटनी
Katni, Madhya Pradesh | Oct 2, 2026