Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Jharkhand
Dm
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
image
image
image
image
image
image

राजस्व संबंधी कार्यों एवं अंचल अधिकारी के पास लंबित विषयों पर समीक्षा बैठक का आयोजन जिला पदाधिकारी, बांका श्री अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में समाहरणालय मिनी सभागार बांका में आयोजित की गई। राजस्व कार्यों में विगत माह की रैंकिंग की समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में पाया गया कि राज्य स्तरीय रैंकिंग में अपर समाहर्ता, बांका एवं भूमि सुधार उपसमाहर्ता, बांका का प्रदर्शन संतोषजनक नहीं है। इस पर जिला पदाधिकारी द्वारा कार्ययोजना तैयार कर निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्यों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया, ताकि बांका जिला राज्य स्तरीय रैंकिंग में 1 से 3 के बीच स्थान प्राप्त कर सके। साथ ही, जिला पदाधिकारी द्वारा सभी अंचल अधिकारियों के साथ लगातार बैठक कर राजस्व कार्यों की प्रगति की समीक्षा एवं आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा सभी अंचल अधिकारियों को सरकारी भूमि की अवैध रूप से कायम जमाबंदियों को रद्द करने के संबंध में मिशन मोड में लगातार अभियान चलाने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही, निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप अवैध जमाबंदियों को रद्द करने हेतु प्रस्ताव यथाशीघ्र भेजने एवं आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। बांका जिला अंतर्गत प्रस्तावित सभी बड़ी योजनाओं के लिए आवश्यक भूमि की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु व्यापक अभियान चलाने एवं संबंधित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध रूप से पूरा करने का निर्देश दिया गया। भूमि जमाबंदी रद्दीकरण से प्राप्त होने वाली भूमि का विवरण संकलित कर लैंड बैंक तैयार किया जाए, ताकि भविष्य की विकासात्मक योजनाओं के लिए भूमि उपलब्ध कराई जा सके। दाखिल-खारिज, परिमार्जन, मापी एवं एलपीसी से संबंधित कार्यों की समीक्षा के क्रम में पाया गया कि विभाग द्वारा निर्धारित समय-सीमा के उपरांत भी कई आवेदन लंबित हैं। इस पर जिला पदाधिकारी द्वारा सभी अंचल अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि निर्धारित समय-सीमा के भीतर ही सभी आवेदनों का निष्पादन सुनिश्चित करें तथा किसी भी आवेदन को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए। जिला पदाधिकारी द्वारा सभी अंचल अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि अंचल अमीन से प्रतिदिन न्यूनतम दो मापी कार्य कराना सुनिश्चित करें, ताकि मापी से संबंधित लंबित मामलों का ससमय निष्पादन किया जा सके। दाखिल-खारिज, परिमार्जन एवं एलपीसी से संबंधित 10-10 सबसे पुराने लंबित मामलों की सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया, ताकि लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन सुनिश्चित किया जा सके। साथ ही, फार्मर रजिस्ट्री के कार्य में नव पदस्थापित राजस्व कर्मचारियों को यथाशीघ्र ट्रैकिंग करते हुए कार्य में प्रगति लाने एवं निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्य सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। जनता दरबार एवं भूमि विवाद से संबंधित शनिवार की बैठक में सभी राजस्व कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। बैठक में प्राप्त परिवादों एवं भूमि विवाद से संबंधित मामलों की समीक्षा करते हुए ऑन-स्पॉट समाधान सुनिश्चित करने तथा आवश्यक मामलों में संबंधित पदाधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। नीलाम पत्र वादों में बड़े बकायेदारों के विरुद्ध बॉडी वारंट निर्गत करते हुए उसके प्रभावी क्रियान्वयन हेतु संबंधित वारंट जिला नीलाम पत्र शाखा को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। साथ ही, सहयोग पोर्टल पर प्राप्त मामलों का गुणवत्तापूर्ण एवं ससमय निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा स्पष्ट निर्देश दिया गया कि राजस्व कार्यों के निष्पादन में किसी भी प्रकार की लापरवाही को गंभीरता से लिया जाएगा। कार्यों में लापरवाही अथवा उदासीनता बरतने वाले संबंधित दोषी कर्मियों के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। Information & Public Relations Department, Government of Bihar

80 views | Banka, Bihar | Aug 13, 2026