पुलिस ने बुजुर्ग महिला की फरियाद सुन मिठाई खिलाकर किया विदा, सिपाही की ईमानदारी को बताया सच्चा प्यार
लखनऊ में पुलिस विभाग के IPS अधिकारी अशोक कुमार शुक्ला के कार्यालय का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक बुजुर्ग महिला जमीन संबंधी शिकायत लेकर पहुंची।
वीडियो में बुजुर्ग महिला अधिकारी के सामने बैठकर अपनी जमीन का मामला बता रही है। महिला का कहना है कि कुछ लोग उसे परेशान कर रहे थे, लाठी लेकर खड़े हो जाते थे और उसकी जमीन पर कब्जा नहीं लेने दे रहे थे।
महिला ने बताया कि जनार्दन नाम के सिपाही ने सही बयान दिया और उसकी मदद की। महिला ने कहा कि जनार्दन सिपाही ने इतना सच्चा और सही वक्त पर साथ दिया, जबकि लोग उसे नाजायज सता रहे थे। महिला ने सिपाही को भगवान का आशीर्वाद दिया और कहा कि वह बहुत बड़ी पोस्ट पर जाए।
IPS अधिकारी अशोक कुमार शुक्ला ने बुजुर्ग महिला की बात बड़े ध्यान से सुनी, उसे समझाया और मिठाई देकर सम्मान के साथ विदा किया। इस दौरान कार्यालय में दो पुरुष और एक महिला पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे। महिला अधिकारी से बात करते हुए भावुक हो गई और हाथ जोड़कर आभार जताने लगी।
फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग पुलिस के इस मानवीय व्यवहार और सिपाही जनार्दन की ईमानदारी की तारीफ कर रहे हैं।
लखनऊ से DDM NEWS LIVE
पुलिस का मानवीय चेहरा देखिए
कमेंट में अपनी राय लिखिए
वीडियो शेयर कीजिए
पेज को फॉलो कीजिए DDM NEWS LIVE
#UttarPradeshPolice #UPPolice #IPS #AshokKumarShukla #LucknowPolice #Humanity #ViralVideo #PoliceHelp #JantaDarbar #DDMNewsLive #Follow #Share
Firozabad, Firozabad | Oct 7, 2026