फिरोजाबाद भरे बाजार गोलीकांड के बाद घायल पत्नी का बड़ा बयान बोली प्लानिंग से मारी गोली। SSP आदित्य लांगे बोले आरोपी हिरासत में।
फिरोजाबाद थाना उत्तर क्षेत्र के कोटला चुंगी पर बीती रात करीब पौने 9 से 9 बजे के बीच पति ऋषभ ने अपनी पत्नी और युवक जितेंद्र पर लाइसेंसी रिवॉल्वर से फायरिंग कर दी। गोली लगने से दोनों गंभीर घायल हो गए।
मामले पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांगे ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, आरोपी को लोगों की मदद से हिरासत में ले लिया गया है। घायलों को जिला अस्पताल से आगरा रेफर किया गया है, कुल 4 फायर इंजरी हुई हैं।
वहीं इस वीडियो में जो महिला पीले कपड़े में रोते हुए बयान दे रही है, वह कोई और नहीं बल्कि इस घटना में घायल पत्नी ही है। अस्पताल के गलियारे में उसने बताया कि गोली उसके हाथ में लगी है। पत्नी ने कहा कि उसे उसकी ताई जी के भाई की दुकान पर बुलाया गया था, जहां ससुराल वालों के जानने वाले एक व्यक्ति पहले से मौजूद थे, जो समझौता कराने की बात कह रहे थे। इसी दौरान पति आया और गोली मार दी।
घायल पत्नी ने प्रेम प्रसंग के आरोप को सिरे से नकारा है और कहा कि यह सब पहले से प्लानिंग के तहत किया गया। पति और सास उस युवक को पहले से जानते हैं। पति ने साजिश के तहत उसे बुलाकर गोली मारी है।
फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और पत्नी के बयान के आधार पर भी जांच की जा रही है। थाना उत्तर पुलिस ने तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने की बात कही है।
फिरोजाबाद से DDM NEWS LIVE
पत्नी का बयान सुनो और कमेंट में बताओ सच क्या है
वीडियो शेयर करो, पेज फॉलो करो DDM NEWS LIVE
#Firozabad #FirozabadNews #KotlaChungi #ThanaUttar #GoliKand #SSPFirozabad #AdityaLange #GhayanPatniKaBayan #CrimeNews #UPNews #BreakingNews #ViralNews #DDMNewsLive #Follow #Share