रीवा: टाटा पावर न्यूक्लियर प्लांट का विरोध रीवा जिले के सिरमौर क्षेत्र के ग्राम रोझौही यानी ग्राम पंचायत सरई कला में प्रस्तावित टाटा पावर के न्यूक्लियर पावर प्लांट को लेकर स्थानीय ग्रामीणों का विरोध लगातार उग्र रूप लेता जा रहा है। हाल ही में भूमि परीक्षण और बोरहोल करने पहुँची एमएस फुग्रो कंपनी की दो बोरिंग मशीनों को ग्रामीणों के भारी विरोध के बाद बैरंग वापस लौटना पड़ा। कंपनी के कर्मचारियों से बातचीत में यह स्पष्ट हुआ कि वे टाटा पावर के प्रस्तावित न्यूक्लियर प्लांट की प्रारंभिक प्रक्रिया के तहत मिट्टी की जाँच करने आए थे। इस योजना के तहत कंपनी को क्षेत्र में कुल आठ बोरहोल करने थे, जिनमें से चार बोरहोल लगभग सौ मीटर गहराई के और चार बोरहोल लगभग पचास मीटर गहराई के किए जाने थे, लेकिन ग्रामीणों के कड़े विरोध के चलते यह कार्रवाई फिलहाल रोक दी गई है।
#reels #rewatimes #rewa #viral