जमुई: सोए अवस्था में करैत सांप ने डंसा, समय पर पहुंचे अस्पताल तो बच गई जान
जमुई जिले के झाझा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पताव गांव स्थित घर के छत पर सोए अवस्था में सोमवार और मंगलवार की मध्य रात्रि 1:30 बजे करैत सांप ने रौशन यादव के कान में डंस लिया। इसके बाद उनकी नींद खुली और सांप को मारकर परिवार वालों को सूचना दी गई। परिजन द्वारा आनन-फ़ानन में व्यक्ति को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां करैत सांप का विष धीरे-धीरे शरीर में फैलने लगा और उनकी हालत गंभीर होने लगी। इसके बाद इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर के तत्परता से एक क बाद एक ताबड़तोड़ 20 एंटी स्नेक वेनम इंजेक्शन लगाया गया। तब धीरे-धीरे व्यक्ति की तबीयत में सुधार होनी शुरू हो गई।
बताया जाता है कि रोशन यादव हमेशा की तरह सोमवार की रात छत के ऊपर मच्छरदानी लगाकर सोए हुए थे। सोए अवस्था में ही मच्छरदानी के अंदर एक विशाल करैत सांप घुस गया और उनके कान में ही डंस लिया। सांप के डसने के बाद उनकी नींद खुली इस दौरान सांप भाग पता इससे पहले सांप को मार दिया गया। और समय गंवाने से पहले परिजन द्वारा उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया तब व्यक्ति की जान बचपाई। फिलहाल व्यक्ति का इलाज सदा अस्पताल में ही चल रहा है उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। #jamuibihar #jamuitopnews
Jamui, Jamui | Oct 6, 2026