Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Jharkhand
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
sawariavipin
खलीलाबाद: स्वतंत्रता दिवस पर भाजपा जिला कार्यालय पर विधायक अंकुर राज तिवारी ने किया ध्वजारोहण
Khalilabad, Sant Kabir Nagar
| Aug 15, 2026
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भाजपा जिला कार्यालय पर विधायक अंकुर राज तिवारी ने राष्ट्रध्वज फहराया और शहीदों को श्रद्धांजलि दी। भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने देश की एकता व विकास के लिए समर्पित होकर काम करने का प्रण लिया।
MORE NEWS
आज हमारे मोहल्ले के श्री अनूप राय जी के सुपुत्र बाला राय का जन्मदिन नेमत होटल में बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस खास अवसर पर परिवार के सदस्यों के साथ उनके रिश्तेदार, मित्र, परिचित और मोहल्ले के तमाम लोग मौजूद रहे। जन्मदिन समारोह में सभी ने नन्हे सितारे को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह के दौरान केक काटकर जन्मदिन की खुशियां मनाई गईं। परिवार और रिश्तेदारों ने एक-दूसरे के साथ खुशी के पल साझा किए। कार्यक्रम में बच्चों से लेकर बड़े-बुजुर्गों तक सभी में खासा उत्साह देखने को मिला। नेमत होटल में आयोजित इस भव्य समारोह ने सभी को यादगार पल दिए। पूरे आयोजन के दौरान हंसी-खुशी और उत्साह का माहौल बना रहा।
Khalilabad, Sant Kabir Nagar | Aug 16, 2026
जर्नलिस्ट प्रेस क्लब का हृदय से आभार संत कबीर नगर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब द्वारा मुझे कोषाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण दायित्व की जिम्मेदारी सौंपे जाने पर मैं क्लब के सभी सम्मानित पदाधिकारियों एवं पत्रकार साथियों का हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करता हूँ। आप सभी ने मुझ पर जो विश्वास और भरोसा जताया है, वह मेरे लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। मैं विश्वास दिलाता हूँ कि इस जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी, पारदर्शिता और समर्पण के साथ करूंगा। पत्रकार साथियों के हितों और संगठन की मजबूती के लिए सदैव तत्पर रहूंगा। आप सभी के सहयोग और मार्गदर्शन से संगठन को और मजबूत बनाने का प्रयास करूंगा।
Khalilabad, Sant Kabir Nagar | Aug 16, 2026
पत्रकार उत्पीड़न के खिलाफ पत्रकारों ने भरी हुंकार, दोषियों पर कार्रवाई की मांग संतकबीरनगर। पत्रकार के साथ कथित मारपीट और अभद्र व्यवहार के मामले को लेकर जिले के पत्रकारों में आक्रोश है। खलीलाबाद क्षेत्र के एक ब्लॉक में प्रधान पर पत्रकार के साथ मारपीट और उत्पीड़न का आरोप लगाया गया है। घटना के बाद पीड़ित पत्रकार ने खलीलाबाद कोतवाली में तहरीर देकर मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। मामले को लेकर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की खुली बैठक आयोजित हुई। बैठक में अध्यक्ष शक्ति विकास उर्फ बाबुल, मीडिया प्रभारी राजेश्वर, कोषाध्यक्ष विपिन राय, महामंत्री मिथलेश धुरिया समेत पदाधिकारियों और सदस्यों ने घटना की कड़ी निंदा की। पत्रकारों ने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकार समाज की आवाज को सामने लाने का काम करते हैं। ऐसे में पत्रकारों के साथ अभद्र व्यवहार, धमकी या उत्पीड़न किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता। बैठक में विवेकानंद, देवी लाल गुप्ता, अमित अग्रहरि, सदरे आलम, जितेंद्र पाठक, रितेश उपाध्याय, विजय गुप्ता, हरिओम चौधरी, विजय मिश्रा, केदार दुबे, आशु सिंह सहित अन्य पत्रकार साथी मौजूद रहे। पत्रकारों ने प्रशासन और पुलिस से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। साथ ही संगठन ने पत्रकारों के सम्मान और सुरक्षा से जुड़े मामलों में एकजुट होकर आवाज उठाने का निर्णय लिया। पत्रकार साथियों ने कहा कि उत्पीड़न का जवाब लोकतांत्रिक और कानूनी तरीके से दिया जाएगा तथा पीड़ित पत्रकार को न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा।
Khalilabad, Sant Kabir Nagar | Aug 16, 2026
ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि नित्यानंद जी ने किया टारगेट डिजिटल लाइब्रेरी का उद्घाटन खलीलाबाद। विधानसभा क्षेत्र खलीलाबाद के #डड़वा चौराहे पर क्षेत्र पंचायत सदस्य फुलवरिया प्रिय छोटे भाई श्री दीपक कुमार जी के नवनिर्मित प्रतिष्ठान #टारगेट डिजिटल लाइब्रेरी का उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि श्री नित्यानंद जी द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने लाइब्रेरी के शुभारंभ पर शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए वहां अध्ययनरत मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया।कार्यक्रम के दौरान ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि नित्यानंद जी ने कहा कि ग्रामीण एवं क्षेत्रीय युवाओं के लिए बेहतर अध्ययन सुविधाएं उपलब्ध होना शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने लाइब्रेरी के संचालक को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष बीडीसी संघ श्री रविंद्र यादव जी, क्षेत्र पंचायत सदस्य संदीप कुमार जी, राजू प्रधान, राकेश सिंह सहित अन्य साथी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Khalilabad, Sant Kabir Nagar | Aug 16, 2026
ब्लॉक परिसर में ब्लॉक प्रमुख एवं बीडीओ ने किया संयुक्त रूप से झंडारोहण खलीलाबाद। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर खलीलाबाद ब्लॉक परिसर में ब्लॉक प्रमुख नित्यानंद जी एवं खंड विकास अधिकारी खलीलाबाद ने संयुक्त रूप से झंडारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इस दौरान उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रगान के साथ देश की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई तथा अपने-अपने कर्तव्यों एवं जिम्मेदारियों के निर्वहन की शपथ भी ली।इस अवसर पर एडीओ पंचायत सहित खंड विकास कार्यालय के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और देश के अमर शहीदों को नमन करते हुए उनके त्याग एवं बलिदान को याद किया तथा उनके आदर्शों पर चलने और अपने दायित्वों को निष्ठापूर्वक निभाने की शपथ ली।कार्यक्रम के दौरान ब्लॉक प्रमुख नित्यानंद जी ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश की प्रगति में प्रत्येक नागरिक की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने सभी से अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करते हुए राष्ट्रहित में कार्य करने का आह्वान किया और अपने-अपने दायित्वों को पूरी निष्ठा से निभाने की शपथ दिलाई।
Khalilabad, Sant Kabir Nagar | Aug 16, 2026