✅ ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत जिला पंचायत परिसर में हुआ श्रमदान
गांधी जयंती के अवसर पर राष्ट्रसेवा और सामाजिक सहभागिता की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान की शुरुआत की गई। अभियान के तहत शुक्रवार को जिला पंचायत परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने श्रमदान किया।
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री नरोत्तम भार्गव ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ स्वच्छता गतिविधि में सहभागिता की। इस दौरान जिला पंचायत परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में सफाई की गई। मैदान में फैले प्लास्टिक कचरे, सूखी पत्तियों तथा अन्य अपशिष्ट पदार्थों को एकत्रित कर परिसर को स्वच्छ बनाया गया।
इस अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्वच्छता को दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण में सक्रिय सहभागिता निभाने का संकल्प लिया।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh
#सेवा_संकल्प_अभियान
#SevaSankalpAbhiyan
#SewaMeraYogdan
#SwachhtaHiSeva
#Harda #हरदा
3 views | Harda, Madhya Pradesh | Oct 2, 2026