प्रतापगढ़: सिंधौरा हत्याकांड: पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द, सपा कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में तैनात पुलिस बल
लीलापुर थाना क्षेत्र के सिंधौरा के पास आपूर्ति विभाग के संविदा कंप्यूटर ऑपरेटर सौरभ उर्फ मोनू की पीट-पीटकर हत्या के मामले में शुक्रवार दोपहर 3 बजे पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। इस दौरान पीएम हाउस गायघाट रोड पर सपा कार्यकर्ताओं और पूर्व विधायक की मौजूदगी को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस जांच में जुटी है।