📢 बिजोलिया में ई-मित्र प्लस मशीनों की बदहाली!
सरकारी सुविधा की मशीनें बनीं ‘सामान रखने की अलमारी’!
बिजोलिया उपखंड में ग्रामीणों को सरकारी सेवाएं आसानी से उपलब्ध कराने के लिए करीब 17 ई-मित्र प्लस मशीनें लगाई गई हैं। लेकिन कई मशीनें नियमित रूप से उपयोग में नहीं आ रही हैं। कहीं मशीनों पर धूल-जाले जमा हैं तो कहीं उनका इस्तेमाल सामान रखने के लिए हो रहा है।
नेटवर्क की समस्या, प्रशिक्षित ऑपरेटरों की कमी और जागरूकता के अभाव के कारण इन मशीनों का पूरा लाभ ग्रामीणों तक नहीं पहुंच पा रहा।
इन मशीनों से जमाबंदी, प्रमाण पत्र, बिल भुगतान सहित कई सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराने का उद्देश्य था।
अब सवाल है—मशीनें गांव तक पहुंच गईं, लेकिन इनका नियमित संचालन और मॉनिटरिंग कब होगी?
📍 बिजोलिया | भीलवाड़ा
📰 राजस्थान फोकस
#RajasthanFocus #Bijolia #Bhilwara #BijoliaNews #RajasthanNews EMitra EMitraPlus ईमित्र ईमित्रप्लस ईमित्रमशीन RajasthanGovernment DigitalRajasthan GovernmentServices BijoliaRajasthan BhilwaraNews RajasthanNewsUpdate BreakingNews LocalNews RajasthanMedia NewsUpdate