🚨 बिजोलिया में लाइट व्यवस्था पर सवाल!
☀️ दिन में जल रही हाईमास्ट लाइट
🌙 रात में कई गलियों में अंधेरा!
बिजोलिया के मालीपुरा तिराहे पर बुधवार दोपहर दिन के उजाले में हाईमास्ट लाइट जलती नजर आई। वहीं नगर की कई कॉलोनियों और गलियों में शाम होते ही अंधेरा छा जाने से लोगों को परेशानी हो रही है।
स्थानीय लोगों ने नगर पालिका की स्ट्रीट लाइट व्यवस्था और मॉनिटरिंग पर सवाल उठाते हुए बंद पड़ी लाइटों को दुरुस्त कराने और नियमित निगरानी की मांग की है।
नगर पालिका ईओ तरुण कुमार शर्मा ने बताया कि दिन में हाईमास्ट लाइट जलने की जानकारी मिली है। कारणों का पता कराया जाएगा और जल्द व्यवस्था में सुधार किया जाएगा।
📍 बिजोलिया, भीलवाड़ा
📰 Rajasthan Focus | स्थानीय खबर, आपकी आवाज
#Bijolia #BijoliaNews #Bhilwara #BhilwaraNews #RajasthanNews RajasthanFocus HighMastLight StreetLight NagarPalika BijoliaNagarPalika LocalNews RajasthanNewsToday BreakingNews BhilwaraNews बिजोलिया भीलवाड़ा नगरपालिका स्ट्रीटलाइट हाईमास्ट
Beejoliya, Bhilwara | Sep 30, 2026