Public App Logo
जालौन नगर में 15 अगस्त के दिन चोरों ने पांच जगह पर चोरी कर दी सलामी* एक ही रात में पांच जगह चोरी, जालौन नगर में दहशत, कई चोरियों का खुलासा अभी भी बाकी जालौन। जालौन नगर में चोरों ने एक बार फिर पुलिस के सामने चुनौती खड़ी कर दी है। बीती रात नगर के अलग-अलग मोहल्लों में एक के बाद एक पांच स्थानों पर चोरी की घटनाएं सामने आने से लोगों में दहशत का माहौल है। लगातार हो रही चोरी की वारदातों को लेकर स्थानीय लोगों में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। जानकारी के अनुसार पहली चोरी की घटना मोहल्ला बापूसाहब स्थित तहसील गेट के पास होटल में हुई। होटल मालिक सुनील कुमार बाथम के यहां से चोर सामान और नकदी ले जाने की बात सामने आई है। दूसरी घटना मोती मस्जिद के समीप सामने आई, जहां दिल्ली से आए लोडर चालक सोहिल की गाड़ी से चोर नकदी और गाड़ी की चाबी लेकर फरार हो गए। तीसरी चोरी मोहल्ला तोपखाना में स्वर्गीय फूल सिंह यादव के घर में होने की जानकारी सामने आई है। इसके बाद इसी मोहल्ले में दिवारी लाल राठौर के घर को भी चोरों ने निशाना बनाया। पांचवीं घटना अध्यापक रवि कुमार राठौर के घर में सामने आई, जहां भी चोरों द्वारा चोरी की वारदात को अंजाम दिए जाने की बात बताई जा रही है। एक ही रात में पांच स्थानों पर चोरी की घटनाओं की जानकारी सामने आने के बाद पूरे नगर में भय का माहौल है। लोगों का कहना है कि चोर लगातार वारदातों को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस के सामने इन घटनाओं पर अंकुश लगाने की बड़ी चुनौती है। अब देखने वाली बात होगी कि पुलिस इन घटनाओं का खुलासा कर चोरों को कब तक गिरफ्तार करती है। फिलहाल नगरवासियों के बीच यही चर्चा है—कानून से शातिर चोर दस कदम आगे! नोट: चोरी की घटनाओं और नुकसान की वास्तविक स्थिति पुलिस जांच के बाद स्पष्ट होगी। - Jalaun News