मुंगेर: नगर निगम की भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा मुंगेर
Munger, Munger | Aug 14, 2026 स्वतंत्रता दिवस के पूर्व शुक्रवार को नगर निगम मुंगेर की ओर से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। नगर आयुक्त पार्थ गुप्ता, मेयर कुमकुम देवी और डिप्टी मेयर खालिद हुसैन के नेतृत्व में निकली यात्रा में शहरवासियों को देशभक्ति का संदेश दिया गया। तिरंगा यात्रा नगर निगम परिसर से शुरू होकर शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुजरती हुई पुनः नगर निगम परिसर पहुंचकर संपन्न हुई।