हनुमानगढ़: स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में डाक विभाग ने निकाली प्रभात फेरी, तिरंगों के साथ गूंजे 'भारत माता की जय' के जयकारे
स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में भारत सरकार के निर्देशानुसार भारतीय डाक विभाग की ओर से शुक्रवार को हनुमानगढ़ जंक्शन शहर में प्रभात फेरी निकाली गई। हनुमानगढ़ जंक्शन प्रधान डाकघर के स्टाफ ने तिरंगे हाथों में लेकर प्रभात फेरी में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और लोगों में देशभक्ति की भावना का संचार किया। प्रभात फेरी सुबह 7.30 बजे प्रधान डाकघर कार्यालय से शुरू हुई।