सोलन में कांग्रेस का मार्च एवं सत्याग्रह संपन्न, धनीराम शांडिल व अनिता वर्मा रहीं मौजूद
सोलन। जिला कांग्रेस कमेटी सोलन की ओर से शुक्रवार, 14 अगस्त को सोलन में जिला स्तरीय मार्च एवं सत्याग्रह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार हल्द्वानी में हुई घटना के विरोध तथा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के समर्थन में किया गया।
कार्यक्रम में प्रदेश के मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल तथा कांग्रेस प्रभारी अनिता वर्मा विशेष रूप से मौजूद रहीं। इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष वरमानी सहित पार्टी के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सामाजिक समानता, बंधुत्व, सामाजिक न्याय और मानवीय गरिमा जैसे संवैधानिक मूल्यों के समर्थन में आवाज बुलंद की। कार्यकर्ताओं ने भेदभावपूर्ण मानसिकता का विरोध करते हुए लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष वरमानी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा संविधान, लोकतंत्र, सामाजिक न्याय और समानता के मूल्यों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रही है। उन्होंने कहा कि आज का मार्च एवं सत्याग्रह इन्हीं मूल्यों के समर्थन में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में कांग्रेस के विभिन्न पदाधिकारियों, अग्रणी संगठनों के प्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। मार्च एवं सत्याग्रह के माध्यम से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकजुटता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का संदेश दिया।
Solan, Solan | Aug 14, 2026