Public App Logo
Profile Picture

#solan news

@solannews
142254Followers
10Following
Solan में नगर निगम ने शुरू किया स्वच्छता अभियान
NH 5 चलते TRUCK में लगी आग
Solan में शहरी कांग्रेस द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को दी गई श्रद्धांजलि
कांग्रेसी नेता शोभित बहल का भाजपा पर पलटवार।
कहा जिस भाषा में टीका टीपनी भाजपा करेगी उसी भाषा में जवाब सुनने के लिए तैयार रहे ।
नेशनल हाईवे 5 पर कार और थ्री व्हीलर की हुई टक्कर
खरीदारी करें और जीते हैं लाखों के इनाम भूषण ज्वैलर्स सोलन में
भाजपा नेता शैलेंद्र गुप्ता ने बोला कांग्रेस पर हमला
ब्रेकिंग न्यूज़ सोलन
सोलन नगर निगम ने पारित किया 200 करोड रुपए का बजट
ऐसी दुकानदारी पहले नहीं कभी देखी या सुनी होगी आपने। खरीदारी करने पर 100% रिटर्न। सोलन में खुल गया ग्राहक बाजार।
नेपाल के मुस्तांग जिला में आया भारी लैंडस्लाइड
Solan में युवा कांग्रेस की प्रेस वार्ता देखें लाइव
Solan में चुनाव आयोग के खिलाफ सोलन में कांग्रेस का प्रदर्शन
Solan में बदला मौसम का मिजाज बारिश के बाद लोगों को हुआ ठंड का एहसास गर्म वस्त्र निकले।
Solan में चुनाव आयोग सहित भाजपा नेताओं का पुतला फूंकते हुए कांग्रेस के नेता
भारतीय जनता पार्टी फार्मासिस्ट प्रकोष्ठ के संयोजकों की हुई नियुक्ति
विद्युत बोर्ड से आया बिजली गुल रहने का संदेश देखें क्या किए हैं बिजली बोर्ड ने आदेश...
वर्ल्ड टूरिज्म डे पर सोलन में आयोजित किया गया कार्यक्रम।
सोलन के स्नेक कैचर दिव्यांशु ने पकड़ा रसल वाइपर
Bahra University की भावी योजनाओं की जानकारी देते हुए रायत BAHRA ग्रुप के वाइस प्रेसिडेंट गुरविंदर सिंह
हिमाचल प्रदेश में गिरी सीजन की पहली बर्फ
World tourism day पर सोलन में आयोजित किया गया कार्यक्रम
चुनाव आयोग के तीनों आयुक्तों के संयुक्त रुख के बाद कांग्रेस के आरोपों की पोल खुली : डॉ. राजीव बिंदल

अपनी हार पर मंथन करने के बजाय संवैधानिक संस्थाओं पर ठीकरा फोड़ना कांग्रेस की आदत : बिंदल

शिमला। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के द्वारा पूरे देश के अंदर कई दिनों से जो हो-हल्ला मचा रखा था, उस सारे ड्रामे का अंत हो गया है। चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि एसआईआर सहित आयोग के निर्णय पूर्ण आयोग के निर्णय हैं और अंतिम निर्णय सर्वसम्मति से लिए गए हैं। चुनाव आयोग ने यह भी कहा है कि विचार-विमर्श के दौरान अलग-अलग विचार और टिप्पणियां निर्णय प्रक्रिया का सामान्य हिस्सा हैं। 

डॉ. बिंदल ने कहा, “इस स्पष्टीकरण के बाद कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व और प्रादेशिक नेतृत्व की सारी पोल खुल गई है। बिना वजह देशव्यापी ऐसा वातावरण खड़ा करना, जिसमें संवैधानिक संस्थाओं को कटघरे में खड़ा किया जाए, कांग्रेस की आदत बन गई है।”

उन्होंने कहा, “संवैधानिक संस्था चुनाव आयोग हो, माननीय सर्वोच्च न्यायालय हो या अन्य न्यायालय—कांग्रेस लगातार उन पर आक्षेप और टिप्पणी करके ध्यान आकर्षित करने का प्रयास करती है। वास्तव में कांग्रेस पार्टी अपनी हार का ठीकरा चुनाव आयोग पर फोड़ने की तैयारी कर रही थी।”

डॉ. बिंदल ने कहा, “कांग्रेस कभी ईवीएम की बात करती है, कभी ‘वोट चोरी’ की बात करती है और कभी एसआईआर की बात करती है। लेकिन देश की जनता कांग्रेस पार्टी की वास्तविकता को अच्छे से जान चुकी है। अपनी खीझ मिटाने के लिए और अपनी हार पर सही अर्थों में मंथन न करके संवैधानिक संस्थाओं पर उसका ठीकरा फोड़ने का कृत्य कांग्रेस लगातार कर रही है।”

उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग की ओर से 26 सितंबर को एसआईआर तथा चुनावी प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न विषयों पर निर्णयों और स्पष्टीकरण की जानकारी भी सामने रखी गई। हालांकि आयोग के भीतर पूर्व में दर्ज टिप्पणियों और आपत्तियों को लेकर विपक्ष की आलोचना जारी है और विपक्षी दल इस विषय पर आगे भी सवाल उठा रहे हैं। 

डॉ. बिंदल ने कहा, “हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस पार्टी भी इसी राजनीति में शामिल है। प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व को भी यह समझना चाहिए कि लोकतंत्र में संवैधानिक संस्थाओं की विश्वसनीयता पर बार-बार सवाल खड़े करके अपनी राजनीतिक असफलताओं से ध्यान नहीं हटाया जा सकता। कांग्रेस को अपनी हार के वास्तविक कारणों पर मंथन करना चाहिए।”

उन्होंने कहा कि कांग्रेस को चुनाव परिणाम अपने पक्ष में न आने पर ईवीएम, मतदाता सूची, एसआईआर और चुनाव आयोग पर आरोप लगाने के बजाय जनता के बीच जाकर अपनी राजनीतिक कमियों पर विचार करना चाहिए।
SFI की गर्ल्स कन्वेंशन में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर हुई चर्चा
कंडाघाट सांप पकड़ने पहुंचे पंजाबी खान