Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर

बलिया जिले की रसड़ा विधानसभा से लगातार तीन बार विधायक रहे बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता उमाशंकर सिंह का निधन उत्तर प्रदेश की राजनीति के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उनके जाने से न केवल रसड़ा की जनता बल्कि पूरे बहुजन समाज पार्टी परिवार में शोक की लहर है। उमाशंकर सिंह ऐसे नेता थे जिन्होंने हर परिस्थिति में पार्टी का साथ निभाया। जब उत्तर प्रदेश विधानसभा में बहुजन समाज पार्टी का केवल एक ही विधायक था, तब वह अकेले पूरे दमखम के साथ जनता और पार्टी की आवाज उठाते रहे। उनकी निष्ठा, संघर्ष और समर्पण को हमेशा याद किया जाएगा। बसपा सुप्रीमो मायावती उनके निधन की खबर से बेहद दुखी दिखाई दीं। वह स्वयं उनके आवास पहुंचीं और पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मायावती ने अपने शोक संदेश में कहा कि उमाशंकर सिंह पार्टी के एक समर्पित, ईमानदार और भरोसेमंद नेता थे। उन्होंने हमेशा पूरी निष्ठा के साथ पार्टी और जनता की सेवा की। उनका निधन बहुजन समाज पार्टी के लिए ऐसी क्षति है जिसकी भरपाई करना आसान नहीं होगा। मुझे असली बहन मानते थे मुझे बहुत मानते थे मुझे आज बहुत दुख हुआ। मैं उनके बेटे को आगे बढ़ाऊंगी उनका परिवार चाहेगा तो । श्रद्धांजलि के दौरान वहां मौजूद लोगों की आंखें नम थीं। वर्षों तक पार्टी का झंडा बुलंद रखने वाले एक सच्चे साथी को खोने का दर्द हर कार्यकर्ता के चेहरे पर साफ दिखाई दे रहा था। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी उनके आवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। आज रसड़ा की धरती अपने एक लोकप्रिय जनप्रतिनिधि को याद कर रही है। उमाशंकर सिंह भले ही इस दुनिया में नहीं रहे, लेकिन जनता के लिए किए गए उनके कार्य, उनकी सादगी और उनकी निष्ठा हमेशा लोगों के दिलों में जीवित रहेगी।

Laharpur, Sitapur | Aug 6, 2026