Public App Logo
Profile Picture

समग्र चेतना

@samagrachetna
505Followers
0Following
RNI पंजीकृत समाचार परिवार की ओर से हार्दिक आभार 🎉
RNI NO : UPHIN/2020/80987
RNI NO : DLHIN/25/A2000
             
         10,000 फेसबुक फॉलोअर्स पूर्ण होने पर हार्दिक धन्यवाद  
आप सभी पाठकों, दर्शकों, शुभचिंतकों, पत्रकार साथियों, लेखकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों एवं समाचार प्रेमियों के स्नेह, विश्वास और निरंतर सहयोग से समग्र चेतना न्यूज़ एजेंसी के फेसबुक पेज ने 10,000 फॉलोअर्स का महत्वपूर्ण पड़ाव प्राप्त किया है। यह उपलब्धि केवल एक संख्या नहीं, बल्कि आप सभी के विश्वास, प्रेम और समर्थन का प्रतीक है। आपके सहयोग ने हमें निष्पक्ष, जनसरोकारों से जुड़े और राष्ट्रहित सर्वोपरि पत्रकारिता के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी है।
समग्र चेतना सदैव सत्य, निष्पक्षता, साहसिक विचार और जमीनी रिपोर्टिंग के माध्यम से समाज की आवाज़ बनकर कार्य करती रहेगी।
🙏 आपका विश्वास ही हमारी ताकत है 🙏

दिल से आभार एवं धन्यवाद!
समग्र चेतना न्यूज़ एजेंसी
"बूंद-बूंद में सच"
📍 निष्पक्ष समाचार | साहसिक विचार | जमीनी रिपोर्टिंग | राष्ट्रहित सर्वोपरि
@samagrachetnalive
हमसे जुड़ें, सच से जुड़ें।
विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह पहुंचे मुल्लापुर 
 विधायक ने  रामू को किया पुरस्कृत
आज शाहजहांपुर स्थित लाल कोठी पर भारत सरकार के केंद्रीय राज्य मंत्री, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय तथा इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के राज्य मंत्री माननीय श्री जितिन प्रसाद जी से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें समग्र चेतना पत्रिका की प्रति भेंट की।

पत्रकारिता, जनसरोकार एवं सकारात्मक संवाद के माध्यम से समाज हित में निरंतर कार्य करने के संकल्प के साथ यह भेंट संपन्न हुई।

सादर।
प्रतापगढ़ जनपद की रामपुर खास से विधायक आराधना मिश्रा मोना को बनाया कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में अध्यक्ष 

आराधना मिश्रा मोना के पिता प्रमोद तिवारी राज्यसभा सांसद कई बार के विधायक वरिष्ठ नेता कांग्रेस पार्टी है 
उत्तर प्रदेश में कांग्रेस आराधना मिश्रा मोना के नेतृत्व में लड़ेगी चुनाव
मोहम्मदी में सेवा संकल्प यात्रा का भव्य स्वागत

बड़नगर से काशी विश्वनाथ तक निकाली जा रही सेवा संकल्प यात्रा के मोहम्मदी पहुंचने पर महमदपुर कला में विधायक लोकेन्द्र प्रताप सिंह ने यात्रियों का स्वागत किया। इसके बाद नगर पालिका परिषद अध्यक्ष संदीप मेहरोत्रा 'कन्हैया' एवं कार्यकर्ताओं के साथ नगर पालिका परिषद परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।

गिरिराज मैरिज लॉन, मोहम्मदी में आयोजित स्वागत समारोह में विधायक लोकेन्द्र प्रताप सिंह ने यात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं का पुष्प वर्षा, माल्यार्पण एवं स्मृति स्वरूप बैग भेंट कर अभिनंदन किया। कार्यक्रम का संयोजन मनोज वर्मा ने किया।

यात्रा के दौरान दीपांशु सिंह भोगियापुर के नेतृत्व में शंकरपुर चौराहे पर भी जोरदार स्वागत किया गया। इसके उपरांत अग्निशामक केंद्र (फायर ब्रिगेड स्टेशन) मोहम्मदी पर यात्रियों ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। वहीं विधायक लोकेन्द्र प्रताप सिंह ने स्मृति चिन्ह भेंट कर यात्रा दल को भावभीनी विदाई दी।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख महेंद्र बाजपेई, मंडल अध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह, अतुल बाजपेई, आयुष भदौरिया, इंद्रजीत सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
मोहम्मदी। बजरंग सेवा समिति के संयोजक सूरज मिश्रा "सूर्या" द्वारा मोहम्मदी पुलिस कोतवाली परिसर स्थित आदि शक्ति दुर्गा माता मंदिर में तेरहवें सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर के गणमान्य नागरिकों, पुलिस कर्मियों, पत्रकार बंधुओं एवं बड़ी संख्या में सनातन प्रेमियों ने सहभागिता की। पाठ के उपरांत हनुमान जी की आरती एवं प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर आयोजकों ने सभी उपस्थित श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।
समाजवादी पार्टी के नेता क्रांति कुमार सिंह ने  राज्यसभा सांसद के प्रत्याशी पर जताई नाराजगी हालांकि  बाद में पोस्ट अकाउंट से डिलीट कर दिया... अभी से तेज हलचल इसे अंतर्कलह कहे या भविष्य में भी धनबल का जोर ......
मोहम्मदी। पसगंवा विकासखंड के ग्राम गौहनिया सुखई में ग्रामीणों ने बिजली व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई है। गांव के एक बुजुर्ग ने बताया कि गांव में बिजली संबंधी कार्य लंबे समय से पूरा नहीं हो पा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि संबंधित अधिकारियों की उदासीनता के कारण समस्या बनी हुई है।
ग्रामीणों ने जल्द से जल्द बिजली व्यवस्था सुचारु कराने की मांग की है।
 यह आरोप ग्रामीणों द्वारा लगाए गए हैं। 
" गांव की व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं कार्यवाही कर जल्द समस्या हल होगी - उपखंड अधिकारी" 
<nis:link nis:type=tag nis:id=uppcl nis:value=uppcl nis:enabled=true nis:link/> UPPCL AK Sharma MLC BJP UP समग्र चेतना
ई-रिक्शा चालकों का सम्मान, गमछे वितरित कर दिया स्वाभिमान का संदेश

मोहम्मदी, खीरी।
समग्र चेतना न्यूज एजेंसी के माध्यम से गौ मंगल ग्रामोदय मिशन के संयोजक गौरव गुप्ता के तत्वावधान में नगर के रहरिया चौकी के निकट अंबेडकर चौराहा (गुलौली मोड़) पर ई-रिक्शा एवं ऑटो चालकों को सम्मान स्वरूप गमछे वितरित किए गए।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि हाल ही में ई-रिक्शा चालकों और युवाओं को लेकर चल रही राजनीतिक चर्चाओं के बीच मेहनतकश एवं स्वाभिमानी लोगों का सम्मान किया जाना आवश्यक है। समाज की सेवा करने वाले श्रमिक वर्ग का उपहास या तिरस्कार किसी भी स्थिति में उचित नहीं कहा जा सकता।

गौरव गुप्ता ने कहा कि ई-रिक्शा चालक आत्मनिर्भर भारत की मजबूत कड़ी हैं। वे अपने परिश्रम से परिवार का भरण-पोषण करने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान दे रहे हैं। ई-रिक्शा जैसी हरित परिवहन व्यवस्था ग्रीन इकोनॉमी को बढ़ावा देने का कार्य कर रही है, जो विकसित भारत एवं विजन-2047 के लक्ष्य को मजबूत करने में सहायक है।

कार्यक्रम के दौरान चालकों को सम्मानित करते हुए सुरक्षित यातायात, अनुशासन एवं जनसेवा के प्रति जागरूक रहने का संदेश भी दिया गया। उपस्थित लोगों ने कहा कि किसी भी कार्य की गरिमा उसके परिश्रम में होती है और श्रम करने वाला प्रत्येक व्यक्ति सम्मान का अधिकारी है।

इस अवसर पर समग्र चेतना न्यूज एजेंसी के प्रभारी गोपाल तिवारी, सामाजिक कार्यकर्ता सूरज तिवारी, दीपांशु सिंह सोमवंशी तथा दीपू सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Brajesh Pathak MYogiAdityanath Lokendra Pratap Singh Gaurav Kumar
3 दिन की वर्षा में किसानों का जो नुकसान हुआ है उसकी भरपाई होगी सरकार और प्रशासन प्रतिबद्ध है कार्रवाई हो विधायक Lokendra Pratap Singh  बोले मैंने एसडीएम को निर्देश दिए हैं हर संभव मदद की जाएगी ...
जिलाधिकारी लखीमपुर के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने अत्यधिक वर्षा , जलभराव एवं अतिवृष्टि की स्थिति संभावना के दृष्टिगत जनपद खीरी में 28.09.2026 को सभी विद्यालयों में अवकाश......//
रोजगार मेला में बोले विधायक Lokendra Pratap Singh नई पीढ़ी में नकब सेंध मारी राहजनी जैसे शब्द ही वर्णमाला से गायब हो गए बेटियों की सुरक्षा सरकार का संकल्प है बेटी रात में भी कहीं आ जा सकती है किसी सौहदे में हिम्मत नहीं कि उसे छेड़ दे ,
खिरिया घासी क्षेत्र में राजस्व निरीक्षक के साथ उप जिलाधिकारी राजेश प्रताप सिंह ने  फसल क्षति का मुआयना किया है 

सभी लेखपाल को निर्देशित किया गया है कि तत्काल अपने हल्का क्षेत्र में भ्रमण कर ले और फसल क्षति की रिपोर्ट जमा करे।

तहसील प्रशासन किसानों के हितों के लिए प्रतिबद्ध है।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर गौमंगल  ग्रामोदय मिशन के संयोजक और विचार गोष्ठी में गौरव गुप्ता ने कैसे पंडित दीनदयाल उपाध्याय का मार्ग अपनाया..
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर गौमंगल  ग्रामोदय मिशन के संयोजक और विचार गोष्ठी में गौरव गुप्ता ने कैसे पंडित दीनदयाल उपाध्याय का मार्ग अपनाया.. का पार्ट 1
भारी बारिश के बीच संपन्न हुआ रोजगार मेला कृष्णा महाविद्यालय में पहुंचे विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर गौमंगल  ग्रामोदय मिशन के संयोजक और विचार गोष्ठी में गौरव गुप्ता ने कैसे पंडित दीनदयाल उपाध्याय का मार्ग अपनाया.. का पार्ट 2
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भी विचार गोष्ठी जिला संघचालक अमित भसीन ने क्या कहा ...
भारी वर्षा एवम तेज हवा से गिरी पक्की दीवार ,
दीवार मे दबने के कारण घायल नीतू पत्नी राहुल उम्र लगभग 35 वर्ष की इलाज के दौरान मृत्यु ,मौके पर एसडीएम मौजूद,मोहम्मदी तहसील के गांव बाल देवता का मामला,
Video 19
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की कर्मभूमि मोहम्मदी में आखिर क्या हुआ सुनिये स्वंयसेवी सच्चिदानंद शुक्ला जी से
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर हुआ भव्य ‘नमामि भारतम्’ कार्यक्रम

मोहम्मदी, खीरी। वंदे मातरम् गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विद्या भारती द्वारा आयोजित राष्ट्रव्यापी ‘नमामि भारतम्’ कार्यक्रम के अंतर्गत अस्तल सरस्वती विद्या मंदिर, मोहम्मदी में भव्य आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मिथिलेश (बौद्धिक प्रमुख, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) एवं विशिष्ट अतिथि विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अमित भसीन ने की, जबकि अतुल रस्तोगी, गौरव गुप्ता सहित अनेक गणमान्य नागरिकों, शिक्षकों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों एवं उपस्थित नागरिकों ने सामूहिक रूप से संपूर्ण वंदे मातरम् का गायन कर राष्ट्रभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। वक्ताओं ने कहा कि वंदे मातरम् केवल एक गीत नहीं, बल्कि भारत की स्वतंत्रता चेतना और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है।

विद्या भारती के इस ऐतिहासिक अभियान के अंतर्गत देशभर के 25 हजार से अधिक स्थानों पर एक करोड़ से अधिक विद्यार्थियों, आचार्यों, अभिभावकों एवं नागरिकों ने एक साथ वंदे मातरम् का सामूहिक गायन कर राष्ट्रप्रेम की भावना को सशक्त किया।

कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित जनों ने भारत माता के जयघोष के साथ राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय पर विचार गोष्ठी शामिल हुए स्वयंसेवक
यूपी में कांग्रेस की रणनीति: संगठन विस्तार से सीट बंटवारे तक

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर कांग्रेस ने अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। पार्टी की रणनीति फिलहाल केवल गठबंधन में अधिक सीटें हासिल करने तक सीमित दिखाई नहीं दे रही, बल्कि प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर संगठनात्मक तैयारी करने की दिशा में भी काम किया जा रहा है। पार्टी नेताओं की ओर से सभी सीटों पर प्रारंभिक तैयारी का दावा इसी व्यापक रणनीति का संकेत है। कांग्रेस यह संदेश देना चाहती है कि गठबंधन की स्थिति चाहे जो हो, संगठन को हर विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय रखा जाएगा और चुनावी मैदान में उतरने के लिए पार्टी के पास अपना ढांचा तैयार रहे।

2024 के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की छह सीटों पर जीत और वोट शेयर में वृद्धि ने कांग्रेस को प्रदेश में अपनी राजनीतिक गतिविधियां बढ़ाने का आधार दिया है। इसी प्रदर्शन को आगे बढ़ाते हुए पार्टी अब विधानसभा स्तर पर अपनी मौजूदगी मजबूत करने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस के लिए उत्तर प्रदेश का महत्व केवल राज्य की 403 विधानसभा सीटों तक सीमित नहीं है, बल्कि राष्ट्रीय राजनीति में उत्तर प्रदेश की भूमिका को देखते हुए पार्टी इसे अपने संगठनात्मक पुनर्निर्माण के प्रमुख राज्यों में रख रही है।

प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम की सक्रियता भी इसी रणनीति का हिस्सा है। पार्टी संगठन सृजन अभियान के साथ-साथ पुराने नेताओं और कार्यकर्ताओं को दोबारा संगठन से जोड़ने पर जोर दे रही है। लंबे समय से पार्टी से दूर रहे या संगठन में अपेक्षित भूमिका नहीं मिलने के कारण नाराज नेताओं से संपर्क कर उनकी घर वापसी कराने की कोशिश की जा रही है। बांदा के पूर्व शहर अध्यक्ष पुष्पेंद्र श्रीवास्तव का दोबारा कांग्रेस में शामिल होना इसी प्रक्रिया का एक उदाहरण है। इससे कांग्रेस का प्रयास स्पष्ट होता है कि वह पुराने संगठनात्मक नेटवर्क को फिर से सक्रिय करने के साथ स्थानीय स्तर पर नेतृत्व की कमी को भी दूर करना चाहती है।

कांग्रेस की रणनीति में सामाजिक संतुलन भी एक महत्वपूर्ण पक्ष है। प्रदेश प्रभारी के रूप में दलित नेतृत्व को जिम्मेदारी देना पार्टी की व्यापक सामाजिक पहुंच बनाने की कोशिश के रूप में देखा जा सकता है। कांग्रेस के सामने चुनौती यह है कि सामाजिक प्रतिनिधित्व को केवल संगठनात्मक नियुक्तियों तक सीमित न रखते हुए उसे बूथ स्तर के संगठन, स्थानीय नेतृत्व और जनसंपर्क अभियान से जोड़ा जाए।

गठबंधन की राजनीति कांग्रेस की रणनीति का दूसरा बड़ा पहलू है। पार्टी की ओर से INDIA गठबंधन के तहत चुनाव लड़ने की बात कही गई है, लेकिन समाजवादी पार्टी के साथ सीटों का अंतिम बंटवारा अभी तय नहीं है। कांग्रेस की संभावित सीट दावेदारी के पीछे 2024 के लोकसभा चुनाव का प्रदर्शन एक आधार हो सकता है। इसके साथ ही 2017 के सपा-कांग्रेस गठबंधन के दौरान जिन विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस ने चुनाव लड़ा था, वहां के प्रदर्शन और वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों को भी सीट बंटवारे की बातचीत में आधार बनाया जा सकता है।

संभावित रूप से कांग्रेस केवल पिछली सीटों की संख्या के आधार पर समझौता करने के बजाय प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली विधानसभा सीटों पर अपने संगठन, पुराने प्रदर्शन, स्थानीय नेतृत्व और सामाजिक समीकरणों का आकलन कर सकती है। यानी सीट बंटवारे की बातचीत में कांग्रेस की कोशिश उन विधानसभा क्षेत्रों की अतिरिक्त दावेदारी की हो सकती है, जहां पार्टी को लगता है कि उसका संगठन अब पहले की तुलना में अधिक सक्रिय है।

इस पूरी रणनीति को देखा जाए तो कांग्रेस फिलहाल दोहरी तैयारी करती दिखाई दे रही है—एक तरफ गठबंधन के भीतर सम्मानजनक सीट हिस्सेदारी के लिए राजनीतिक आधार तैयार करना और दूसरी तरफ प्रदेश की सभी विधानसभा सीटों पर अपना संगठन खड़ा रखना। पार्टी के लिए वास्तविक परीक्षा यह होगी कि 2024 के लोकसभा चुनाव से बने माहौल को विधानसभा स्तर के मजबूत संगठन में कितना बदला जा सकता है।

आने वाले महीनों में कांग्रेस के लिए संगठन सृजन, पुराने नेताओं की घर वापसी, बूथ स्तर पर सक्रियता, सामाजिक प्रतिनिधित्व और सपा के साथ सीट बंटवारा सबसे महत्वपूर्ण विषय रहेंगे। इन सभी मोर्चों पर पार्टी की प्रगति ही यह तय करेगी कि 2027 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस अपनी राजनीतिक मौजूदगी को किस स्तर तक विस्तार दे पाती है।
संभवतः 
दीवाली से पहले मोहम्मदी को मिल सकती है 50 बेड क्रिटिकल केयर यूनिट की सौगात

मोहम्मदी में चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार की दिशा में उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण पहल। 50 बेड के क्रिटिकल केयर यूनिट का निर्माण कार्य तेजी से प्रगति पर है। संभावना है कि दीवाली से पहले इसे जनता को समर्पित किया जा सकता है।

स्वास्थ्य सेवाओं के साथ चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में भी मोहम्मदी को नई पहचान देने वाली यह परियोजना क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि है।