दरभंगा: जेसीआई दरभंगा मिड टाउन के राज्य स्तरीय बैडमिंटन टूर्नामेंट का समापन, DM ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित
जेसीआई दरभंगा मिड टाउन के द्वारा चल रहे राज्य स्तरीय बैडमिंटन टूर्नामेंट 2026 का रविवार को समापन हो गया। वहीं समापन कार्यक्रम में दरभंगा जिलाधिकारी कौशल कुमार प्रतिभागियों को सम्मानित करने के लिए पहुंचे। इस संबंध में जेसीआई के प्रेसिडेंट ने कई बातों की जानकारी रविवार की शाम 6:00 बजे देते हुए बताया कि इस टूर्नामेंट में 200 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया।