✅ हरदा में विद्युत चोरी पर बड़ी कार्रवाई, 110 प्रकरण दर्ज, 24.61 लाख की बिलिंग
मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड, हरदा वृत्त के महाप्रबंधक श्री सुरेश कुमार के निर्देशन में गुरुवार को जिले में व्यापक स्तर पर विद्युत चेकिंग अभियान चलाया गया।
अभियान के तहत 25 चेकिंग दलों का गठन कर हरदा जिले के विभिन्न वितरण केंद्रों एवं क्षेत्रों में सघन जांच की गई। जांच के दौरान विद्युत चोरी एवं अनाधिकृत उपयोग के कुल 110 प्रकरण बनाए गए। ये प्रकरण विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 126 एवं 135 के तहत दर्ज किए गए हैं। इन प्रकरणों में 24.61 लाख रुपये की बिलिंग की गई है। सभी प्रकरणों में नोटिस जारी कर वसूली की कार्रवाई की जाएगी।
कंपनी प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि विद्युत चोरी एवं अनाधिकृत उपयोग के विरुद्ध यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे वैध विद्युत कनेक्शन का उपयोग करें तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता से बचें। विद्युत चोरी से न केवल कंपनी को आर्थिक क्षति होती है, बल्कि ईमानदार उपभोक्ताओं पर भी इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।
Madhya Pradesh Madhya Kshetra Vidyut Vitaran Co. Ltd - MPEB Jansampark Madhya Pradesh Department of Energy Madhya Pradesh
#Harda #MPPKVVCL #VidyutChori
3 views | Harda, Madhya Pradesh | Oct 15, 2026