Public App Logo
हवलदार और ASI नहीं करेंगे वाहन चेकिंग? सड़कों पर बिना हेलमेट और नंबर प्लेट दौड़ रहे वाहन पटना की सड़कों पर ट्रैफिक नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ती दिखाई दे रही हैं। कहीं बाइक सवार बिना हेलमेट फर्राटा भर रहे हैं, तो कहीं वाहनों पर नंबर प्लेट तक नजर नहीं आ रही। सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर इन वाहनों पर कार्रवाई कौन करेगा? लोगों के बीच यह चर्चा है कि कई जगहों पर हवलदार और ASI स्तर के पुलिसकर्मियों द्वारा वाहन चेकिंग को लेकर सीमाएं हैं या व्यवहार में अलग व्यवस्था दिखाई देती है। ऐसे में सवाल उठता है कि अगर सड़क पर नियम तोड़ने वाले वाहन लगातार गुजर रहे हैं, तो उनकी जांच और कार्रवाई की जिम्मेदारी किसकी है? कैमरे में आप साफ देख सकते हैं—बिना हेलमेट वाहन चल रहे हैं, नंबर प्लेट नियमों के मुताबिक नहीं है और कई लोग ट्रैफिक नियमों को मानो चुनौती देते नजर आ रहे हैं। सवाल सिर्फ चालान काटने का नहीं है। सवाल सड़क सुरक्षा का है। अगर कोई बिना हेलमेट सड़क पर चलता है और दुर्घटना का शिकार होता है, तो नुकसान सिर्फ उस व्यक्ति का नहीं, उसके परिवार का भी होता है। ट्रैफिक पुलिस से हमारा सीधा सवाल है— क्या बिना हेलमेट और बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों पर नियमित कार्रवाई हो रही है? अगर हो रही है तो सड़क पर नियम तोड़ते ये वाहन लगातार कैसे दिखाई दे रहे हैं? और वाहन चेकिंग को लेकर हवलदार और ASI की क्या भूमिका और अधिकार हैं? #PatnaPolice #patnapolice24x7 #BiharPolice - Patna Rural News