कचरा वाहन में मृत गाय का शव, असाटी मोहल्ले की तस्वीरों ने उठाए सवाल वीडियो वायरल
छतरपुर शहर के असाटी मोहल्ले से संवेदनहीनता की तस्वीरें सामने आई हैं। यहां नगरपालिका कर्मचारियों द्वारा एक मृत गाय के शव को कचरा उठाने वाले वाहन में ले जाते हुए देखा गया। मोहल्लेवासियों ने इस पूरी घटना को कैमरे में कैद कर लिया,जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है
तस्वीरों में साफ दिखाई दे रहा है कि जिस वाहन में घरों से निकलने वाला सूखा और गीला कचरा एकत्र किया जाता है, उसी वाहन में मृत गाय के शव को रखा गया है। इस घटना के बाद नगरपालिका की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
मोहल्लेवासियों का कहना है कि मृत पशुओं के शव उठाने के लिए नगरपालिका में अलग से वाहन की व्यवस्था है। इसके बावजूद कचरा वाहन में मृत गाय को ले जाना न केवल व्यवस्था की लापरवाही को दर्शाता है, बल्कि पशुओं के प्रति संवेदनशीलता और मानवीय मूल्यों पर भी सवाल खड़े करता है।
हिमांशु अग्रवाल
छतरपुर