ऑपरेशन क्लीन-2 के तहत 55 मोटरसाइकिल और एक चार पहिया वाहन की नीलामी
बलिया ऑपरेशन क्लीन-2 अभियान के तहत बलिया पुलिस ने लावारिश, कबाड़ एवं निस्तारण योग्य वाहनों के निस्तारण की कार्रवाई करते हुए थाना सहतवार, खेजुरी और सुखपुरा परिसर में कुल 55 मोटरसाइकिल और एक चार पहिया वाहन की नियमानुसार नीलामी कराई।
पुलिस के अनुसार, थाना सहतवार में 23 मोटरसाइकिल, थाना खेजुरी में 2 मोटरसाइकिल तथा थाना सुखपुरा में 20 मोटरसाइकिल और एक चार पहिया वाहन की नीलामी की गई। नीलामी प्रक्रिया संबंधित थाना परिसरों में गठित नीलामी समितियों के माध्यम से संपन्न हुई।
नीलामी की कार्रवाई उपजिलाधिकारी (न्यायिक) बांसडीह, सिकन्दरपुर एवं नगर बलिया की अध्यक्षता में गठित समितियों द्वारा निर्धारित नियमों और शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कराई गई। पुलिस ने बताया कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी एवं नियमानुसार संपन्न हुई।
#बलिया #बलिया24न्यूज़ #बलिया_पुलिस #ऑपरेशनक्लीन2 #वाहननीलामी #नीलामी #सहतवार #खेजुरी #सुखपुरा #पुलिसकार्रवाई #लावारिशवाहन #कबाड़वाहन #उत्तरप्रदेशपुलिस #Ballia #BalliaPolice #OperationClean2
बलिया पुलिस के अनुसार, लावारिश एवं निस्तारण योग्य वाहनों के नियमानुसार निस्तारण की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।