प्रतापगढ़: खड़गे के मंच के शुद्धिकरण के विरोध में कांग्रेस ने प्रतापगढ़ में किया सत्याग्रह, निकाला पैदल मार्च
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के उत्तराखंड के हल्द्वानी में सामाजिक मंच पर दिए गए उद्बोधन के बाद भाजपा पदाधिकारियों द्वारा मंच का हवन और गंगाजल से शुद्धिकरण किए जाने के विरोध में प्रतापगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी ने प्रदर्शन किया।