आप देश की भावी पीढ़ी हैं - कलेक्टर श्री प्रताप नारायण यादव
==
केंद्रीय विद्यालय में कलेक्टर श्री यादव ने किया ध्वजारोहण
===
केंद्रीय विद्यालय दमोह में देश का 80 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह परंपरागत तरीके से हर्षोल्लास एवं उमंग के साथ मनाया गया। कलेक्टर श्री प्रताप नारायण यादव ने केंद्रीय विद्यालय में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर विद्यालयीन छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत गीत प्रस्तुत किये।
कलेक्टर श्री यादव ने विद्यालय के समस्त टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ, विद्यार्थियों के पालक, अभिभावक और विद्यार्थियों को देश के 80 वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुये कहा ये देश आप सभी का रास्ता देख रहा है, आप देश की भावी पीढ़ी है, देशभक्ति और जन सेवा के संकल्प से आप अपने जीवन को रचा बसा लें। यहाँ पर आप ज्ञान अर्जन के लिए आए हैं। खूब अच्छी पढ़ाई करें, खूब खेलें, खूब रचनात्मक कार्य करें और अपने परिवार का, अपने समाज का, अपने प्रदेश का, अपने देश का और पूरे विश्व का नाम रोशन करें यही मेरी शुभकामनाएं है।
#IndependenceDay #independence #damoh
80 views | Damoh, Madhya Pradesh | Aug 15, 2026