Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर

बांदा: सड़क निर्माण की मांग को लेकर डीएम कार्यालय पहुंचे बुंदेलखंड इंसाफ सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ए. एस. नोमानी, सैकड़ों ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन बांदा। बुंदेलखंड इंसाफ सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ए. एस. नोमानी के नेतृत्व में अतर्रा क्षेत्र के ग्राम बाघा के नगला पुरवा के सैकड़ों किसान एवं ग्रामीण अपनी वर्षों पुरानी सड़क समस्या को लेकर मंगलवार को जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचे और सड़क निर्माण की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा। इस दौरान ए. एस. नोमानी ने कहा कि आजादी के बाद से अब तक ग्राम नगला पुरवा में पक्की सड़क का निर्माण नहीं कराया गया, जिससे ग्रामीण आज भी मूलभूत सुविधा से वंचित हैं। गांव तक जाने के लिए कोई पक्का मार्ग नहीं होने के कारण लोगों को रोजमर्रा के आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि बरसात के मौसम में स्थिति अत्यंत गंभीर हो जाती है। कच्चा रास्ता कीचड़ में तब्दील हो जाता है, जिससे पैदल चलना और दोपहिया या चारपहिया वाहन निकालना भी मुश्किल हो जाता है। आपातकालीन स्थिति में एम्बुलेंस और दमकल जैसी आवश्यक सेवाएं भी गांव तक नहीं पहुंच पातीं, जबकि स्कूली बच्चों को भी विद्यालय आने-जाने में भारी परेशानी उठानी पड़ती है। ए. एस. नोमानी ने जिला प्रशासन से मांग की कि इस गंभीर समस्या को प्राथमिकता के आधार पर संज्ञान में लेते हुए संबंधित विभाग को शीघ्र सड़क निर्माण के निर्देश दिए जाएं, ताकि ग्रामीणों को वर्षों से चली आ रही इस समस्या से राहत मिल सके और क्षेत्र का समुचित विकास हो सके। ग्रामीणों ने कहा कि यदि जल्द सड़क निर्माण नहीं कराया गया तो उन्हें आंदोलन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि जिला प्रशासन उनकी मांग पर सकारात्मक कार्रवाई करेगा। UP 90 Creator #बांदा #BundelkhandInsafSena #सड़क_निर्माण #बुंदेलखंड

Banda, Banda | Jul 15, 2026

MORE NEWS

मदरसा अरबिया तजवीजुल कुरान मसौनी कालिंजर में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस 🇮🇳
कालिंजर क्षेत्र के मसौनी स्थित मदरसा अरबिया तजवीजुल कुरान में 15 अगस्त 2026 को देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मदरसे में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने राष्ट्रगान के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह में सहभागिता की।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियां दीं और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता और भाईचारे का संदेश दिया। समारोह में बच्चों के बीच स्वतंत्रता दिवस को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।
मदरसे के शिक्षकों ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता के महत्व और देश के प्रति अपने कर्तव्यों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम का समापन देश की तरक्की, अमन-चैन और खुशहाली की दुआ के साथ हुआ।
🇮🇳 मदरसा परिसर में तिरंगे के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस आपसी भाईचारे और देशप्रेम की भावना का संदेश देता नजर आया।
#IndependenceDay2026 #80thIndependenceDay #मदरसा #तजवीजुलकुरान #मसौनी #कालिंजर #बांदा

मदरसा अरबिया तजवीजुल कुरान मसौनी कालिंजर में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस 🇮🇳 कालिंजर क्षेत्र के मसौनी स्थित मदरसा अरबिया तजवीजुल कुरान में 15 अगस्त 2026 को देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मदरसे में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने राष्ट्रगान के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह में सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियां दीं और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता और भाईचारे का संदेश दिया। समारोह में बच्चों के बीच स्वतंत्रता दिवस को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। मदरसे के शिक्षकों ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता के महत्व और देश के प्रति अपने कर्तव्यों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम का समापन देश की तरक्की, अमन-चैन और खुशहाली की दुआ के साथ हुआ। 🇮🇳 मदरसा परिसर में तिरंगे के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस आपसी भाईचारे और देशप्रेम की भावना का संदेश देता नजर आया। #IndependenceDay2026 #80thIndependenceDay #मदरसा #तजवीजुलकुरान #मसौनी #कालिंजर #बांदा

Banda, Banda | Aug 16, 2026

🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस पर सेवर्स ऑफ लाइफ का 30वां रक्तदान शिविर 🩸
बाँदा जिला चिकित्सालय ब्लड बैंक में आयोजित रक्तदान शिविर में डीएम अमित आसेरी IAS ने स्वयं रक्तदान कर लोगों को मानव सेवा के इस पुनीत कार्य के लिए प्रेरित किया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजेन्द्र सिंह सहित अन्य अतिथियों ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
❤️ रक्तदान करें, जीवन बचाएं। 🇮🇳
#SaversOfLife #BloodDonation #Banda

🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस पर सेवर्स ऑफ लाइफ का 30वां रक्तदान शिविर 🩸 बाँदा जिला चिकित्सालय ब्लड बैंक में आयोजित रक्तदान शिविर में डीएम अमित आसेरी IAS ने स्वयं रक्तदान कर लोगों को मानव सेवा के इस पुनीत कार्य के लिए प्रेरित किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजेन्द्र सिंह सहित अन्य अतिथियों ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। ❤️ रक्तदान करें, जीवन बचाएं। 🇮🇳 #SaversOfLife #BloodDonation #Banda

Banda, Banda | Aug 16, 2026

“साइकिल सवार को बचाने में पलटी कार, हादसे में 4 लोग घायल!” 
#बांदा #BandaNews #BreakingNews #Banda #RoadAccident #सड़कहादसा #कारपलटी #चारघायल #साइकिलसवार #AccidentNews #UPNews #UPBreaking #BandaNews18 #बांदान्यूज़18 #ब्रेकिंगन्यूज़

“साइकिल सवार को बचाने में पलटी कार, हादसे में 4 लोग घायल!” #बांदा #BandaNews #BreakingNews #Banda #RoadAccident #सड़कहादसा #कारपलटी #चारघायल #साइकिलसवार #AccidentNews #UPNews #UPBreaking #BandaNews18 #बांदान्यूज़18 #ब्रेकिंगन्यूज़

Banda, Banda | Aug 16, 2026

बांदा :बिना अशोक चक्र वाला तिरंगा फहराए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।वायरल वीडियो बैंक ऑफ बड़ौदा की तिंदवारी शाखा का बताया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और निर्धारित नियमों को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। हालांकि,मामले में अभी तक बैंक प्रबंधन या प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वीडियो वायरल होने के बाद जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग तेज हो गई है।
बांदा न्यूज़ 18 

#तिरंगा 
#जिला 
#जिलाधिकारीबांदा
#बांदा 
#banda

बांदा :बिना अशोक चक्र वाला तिरंगा फहराए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।वायरल वीडियो बैंक ऑफ बड़ौदा की तिंदवारी शाखा का बताया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और निर्धारित नियमों को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। हालांकि,मामले में अभी तक बैंक प्रबंधन या प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वीडियो वायरल होने के बाद जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग तेज हो गई है। बांदा न्यूज़ 18 #तिरंगा #जिला #जिलाधिकारीबांदा #बांदा #banda

Banda, Banda | Aug 16, 2026

🇮🇳 बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी ने मनाया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस 🇮🇳
15 अगस्त 2026 को बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी के जिला कार्यालय पर 80वें स्वतंत्रता दिवस का भव्य आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि श्री सौरव सिंह, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं सचिव, विधिक सेवा प्राधिकरण ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के बाद जनजागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
कार्यक्रम में संरक्षक शेख सादी जमा, सह-संरक्षक चंद्रमौलि भारद्वाज, उपाध्यक्ष मोहम्मद सलीम, अध्यक्ष रिजवान अली सहित पदाधिकारी, सदस्य एवं समाजसेवी उपस्थित रहे। संगठन मंत्री सुनील सक्सेना ने सभी का आभार व्यक्त किया।
🇮🇳 देशभक्ति, सेवा और जनजागरूकता के संकल्प के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।
#बाँदा_रोटी_बैंक #स्वतंत्रता_दिवस #15अगस्त #Banda

🇮🇳 बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी ने मनाया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस 🇮🇳 15 अगस्त 2026 को बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी के जिला कार्यालय पर 80वें स्वतंत्रता दिवस का भव्य आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि श्री सौरव सिंह, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं सचिव, विधिक सेवा प्राधिकरण ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के बाद जनजागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में संरक्षक शेख सादी जमा, सह-संरक्षक चंद्रमौलि भारद्वाज, उपाध्यक्ष मोहम्मद सलीम, अध्यक्ष रिजवान अली सहित पदाधिकारी, सदस्य एवं समाजसेवी उपस्थित रहे। संगठन मंत्री सुनील सक्सेना ने सभी का आभार व्यक्त किया। 🇮🇳 देशभक्ति, सेवा और जनजागरूकता के संकल्प के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। #बाँदा_रोटी_बैंक #स्वतंत्रता_दिवस #15अगस्त #Banda

Banda, Banda | Aug 16, 2026

बांदा: सड़क निर्माण की मांग को लेकर डीएम कार्यालय पहुंचे बुंदेलखंड इंसाफ सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ए. एस. नोमानी, सैकड़ों ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन बांदा। बुंदेलखंड इंसाफ सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ए. एस. नोमानी के नेतृत्व में अतर्रा क्षेत्र के ग्राम बाघा के नगला पुरवा के सैकड़ों किसान एवं ग्रामीण अपनी वर्षों पुरानी सड़क समस्या को लेकर मंगलवार को जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचे और सड़क निर्माण की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा। इस दौरान ए. एस. नोमानी ने कहा कि आजादी के बाद से अब तक ग्राम नगला पुरवा में पक्की सड़क का निर्माण नहीं कराया गया, जिससे ग्रामीण आज भी मूलभूत सुविधा से वंचित हैं। गांव तक जाने के लिए कोई पक्का मार्ग नहीं होने के कारण लोगों को रोजमर्रा के आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि बरसात के मौसम में स्थिति अत्यंत गंभीर हो जाती है। कच्चा रास्ता कीचड़ में तब्दील हो जाता है, जिससे पैदल चलना और दोपहिया या चारपहिया वाहन निकालना भी मुश्किल हो जाता है। आपातकालीन स्थिति में एम्बुलेंस और दमकल जैसी आवश्यक सेवाएं भी गांव तक नहीं पहुंच पातीं, जबकि स्कूली बच्चों को भी विद्यालय आने-जाने में भारी परेशानी उठानी पड़ती है। ए. एस. नोमानी ने जिला प्रशासन से मांग की कि इस गंभीर समस्या को प्राथमिकता के आधार पर संज्ञान में लेते हुए संबंधित विभाग को शीघ्र सड़क निर्माण के निर्देश दिए जाएं, ताकि ग्रामीणों को वर्षों से चली आ रही इस समस्या से राहत मिल सके और क्षेत्र का समुचित विकास हो सके। ग्रामीणों ने कहा कि यदि जल्द सड़क निर्माण नहीं कराया गया तो उन्हें आंदोलन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि जिला प्रशासन उनकी मांग पर सकारात्मक कार्रवाई करेगा। UP 90 Creator #बांदा #BundelkhandInsafSena #सड़क_निर्माण #बुंदेलखंड - Banda News