प्रतापगढ़: पैमाइश के विवाद को लेकर लेखपाल और उसके बेटे ने पट्टी तहसील परिसर में अधिवक्ता पर किया हमला, तहरीर दी गई
प्रतापगढ़ जनपद की पट्टी तहसील परिसर में देर शाम हंगामा खड़ा हो गया जब पैमाइश करने को लेकर लेखपाल व अधिवक्ता के बीच विवाद के दौरान लेखपाल के बेटे ने ईंट अधिवक्ता के सर पर फेंककर हमला कर दिया। जिससे अधिवक्ता सर फट गया और वह लहूलुहान हो गए। घटना को लेकर हंगामा खड़ा हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस लेखपाल व उसके बेटे को हिरासत में लेकर कोतवाली पहुंची है। घटना में घ