छतरपुर: छतरपुर एसपी कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, पुलिसकर्मी हुए सम्मानित
छतरपुर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एसपी कार्यालय में शनिवार कि सुबह 8:30 बजे ध्वजारोहण कर समारोह मनाया गया। इस दौरान एसपी ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य के लिए पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन कर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का संदेश दिया