रबीउल अव्वल के मुबारक अवसर पर जमीअत उलमा-ए-हिन्द शाखा बीकानेर का 18वाँ रक्तदान शिविर 26 अगस्त को
बीकानेर। हज़रत मुहम्मद ﷺ की विलादत-ए-बासआदत के मुबारक अवसर पर जमीअत उलमा-ए-हिन्द शाखा बीकानेर की ओर से 18वाँ रक्तदान शिविर बुधवार, 26 अगस्त 2026 को आयोजित किया जाएगा।
रक्तदान शिविर का आयोजन स्वर्णकार पंचायत भवन, सुनारों की बड़ी गुवाड़, पुरानी जेल रोड, बीकानेर में किया जाएगा। शिविर का समय सुबह 9:00 बजे से दोपहर 4:00 बजे तक रहेगा।
इस संबंध में आयोजित कार्यक्रम में आगामी रक्तदान शिविर के पोस्टर का विमोचन किया गया। पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में शहर बीकानेर की विभिन्न दीनी, सामाजिक एवं सियासी शख्सियतों ने शिरकत की और जमीअत उलमा-ए-हिन्द द्वारा लगातार किए जा रहे रक्तदान एवं सेवा-ए-ख़ल्क़ के कार्यों की सराहना की।
जमीअत उलमा-ए-हिन्द शाखा बीकानेर के महासचिव मौलाना मोहम्मद इरशाद क़ासमी ने आमजन से रक्तदान शिविर में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील करते ह�