उप विकास आयुक्त, बेगूसराय श्री आकाश चौधरी, भा०प्र०से० की अध्यक्षता में आज दिनांक 19 अगस्त 2026 को लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान (LSBA) एवं स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी, प्रखंड समन्वयक एवं कार्यपालक सहायकों ने भाग लिया।
बैठक के दौरान सभी प्रखंडों को निर्देश दिया गया कि प्रत्येक दिन सभी ग्राम पंचायतों में डोर-टू-डोर (D2D) कचरा संग्रहण, न्यूनतम 10 घरों से यूजर चार्ज संग्रहण, महादलित परिवारों के IHHL निर्माण, IHHL भुगतान, जियोटैगिंग, मिनी WPU निर्माण, CSC निर्माण एवं फिल्टर चैंबर निर्माण सहित अन्य कार्यों में दैनिक प्रगति सुनिश्चित करें।
उप विकास आयुक्त ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को LSBA के सभी इंडिकेटरों की नियमित एवं दैनिक समीक्षा करते हुए लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्वच्छता से जुड़े कार्यों में गति लाने तथा ग्राम पंचायत स्तर पर प्रभावी अनुश्रवण सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।
#Begusarai #SwachhBharatMission #LohiyaSwachhBiharAbhiyan #SwachhBihar