Public App Logo
स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर जिला स्तरीय समारोह में कुरुक्षेत्र पुलिस के उत्कृष्ट कार्य करने वाले 6 अधिकारियों और कर्मचारियों को मुख्य अतिथि हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री हरविंदर सिंह कल्याण द्वारा प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में निरीक्षक प्रतीक कुमार, निरीक्षक मंदीप सिंह, निरीक्षक सुरेंद्र सिंधु, निरीक्षक सतीश कुमार, सहायक उप निरीक्षक मंजीत सिंह और सहायक उप निरीक्षक सन्नी कुमार शामिल हैं। इसके अलावा शानदार परेड नेतृत्व के लिए डीएसपी सिद्धार्थ और टुकड़ी कमांडरों को भी सम्मानित किया गया। #cmohry #police_haryana #HaryanaPolice #AmbalaIgp #KurukshetraPolice #IndependenceDay2026 #ProudMoment - Uklana News