एसपी ने पुलिस केंद्र में साप्ताहिक परेड का किया निरीक्षण
जहानाबाद : पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार ने शुक्रवार को पुलिस केंद्र में आयोजित साप्ताहिक परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस बल के टर्नआउट, अनुशासन और शारीरिक दक्षता का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान एसपी ने पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने सभी को कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और उच्च स्तरीय व्यावसायिक दक्षता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का निर्देश दिया। साथ ही जनसेवा की भावना को सर्वोपरि रखते हुए आम लोगों की समस्याओं के समाधान और पुलिस की कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने पर जोर दिया।