कलयुगी मां की करतूत: जिला अस्पताल में मासूम को छोड़कर फरार, भूख-प्यास से बिलखता रहा बच्चा
बरेली: एक बच्चे को साथ ले गई, दूसरे को अस्पताल में छोड़ गई मां — नर्सिंग स्टाफ बना सहारा
बरेली। ममता को शर्मसार करने वाला मामला जिला अस्पताल में सामने आया, जहां एक मां अपने दो बच्चों में से एक को साथ ले गई और दूसरे मासूम को इमरजेंसी वार्ड में बेसहारा छोड़कर फरार हो गई। सुबह से भूख-प्यास से तड़प रहे बच्चे की चीखें सुनकर हर किसी का कलेजा कांप उठा।
जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र में सरन अस्पताल के पास से करीब 30 वर्षीय अज्ञात महिला को उसके दो बच्चों के साथ जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था. हालत में सुधार होते ही महिला एक बच्चे को अपने साथ लेकर चुपचाप अस्पताल से निकल गई, जबकि दूसरे बच्चे को लावारिस हालत में बेड पर ही छोड़ गई।�
बताया जा रहा है कि मासूम सुबह करीब छह बजे से लगातार भूख-प्यास के कारण रो रहा था। उसकी हालत देखकर इमरजेंसी में तैनात नर्सिंग स्टाफ स्वाति ने उसे दूध और बिस्किट खिलाया, इसके बाद डॉक्टर मोहम्मद अदनान को मामले की जानकारी दी गई. नर्सिंग ऑफिसर संजीव कुमार ने अन्य कर्मचारियों के साथ मिलकर बच्चे को नए कपड़े पहनाए और उसके खान-पान की व्यवस्था कराई। स्टाफ की इस संवेदनशीलता की अस्पताल में हर कोई सराहना कर रहा है।�
अस्पताल प्रशासन ने घटना की सूचना तत्काल कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने अस्पताल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है, ताकि फरार महिला का सुराग लग सके। पुलिस महिला की तलाश के साथ-साथ मासूम के परिजनों का भी पता लगाने में जुटी है।
Hardoi, Hardoi | Aug 30, 2026