Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Jharkhand
Dm
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
image
image
image
image

अररिया में नगर संघर्ष समिति का गठन, जलजमाव और जर्जर सड़कों की समस्या को लेकर संघर्ष का ऐलान। अररिया। शहर के होटल एवरग्रीन में नगर संघर्ष समिति अररिया की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में शहर के प्रबुद्ध नागरिकों, समाजसेवियों, व्यवसायियों एवं युवाओं ने भाग लिया। बैठक में अररिया शहर की विभिन्न जनसमस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई और नगर के विकास के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने का निर्णय लिया गया। बैठक के दौरान शहर में जलजमाव की गंभीर समस्या, नालियों के गंदे पानी का बहाव और जर्जर सड़कों को लेकर सदस्यों ने चिंता जताई। इसके बाद सर्वसम्मति से संगठन का गठन किया गया, जिसका नाम “नगर संघर्ष समिति, अररिया” रखा गया। समिति के सदस्यों ने नगर के विकास, साफ-सफाई, जल निकासी और बेहतर सड़क व्यवस्था के लिए मिलकर कार्य करने की शपथ ली। साथ ही शहर की मूलभूत समस्याओं को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष करने का आह्वान किया गया। बैठक में अररिया शहर की तीन प्रमुख सड़कों की जर्जर स्थिति पर विशेष रूप से चर्चा हुई। इनमें हटिया रोड से नदी किनारे तक, आश्रम रोड से महादेव चौक तक तथा चांदनी चौक से धर्मशाला-कोशी पुल तक की सड़कें शामिल हैं। इसके अलावा शहर के विभिन्न वार्डों में जलजमाव, नालियों की समस्या, गंदे पानी के बहाव और खराब सड़कों को लेकर भी चर्चा की गई। सदस्यों ने कहा कि जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश के समय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। नगर संघर्ष समिति के सदस्यों ने कहा कि अररिया शहर के विकास और नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए समिति लगातार आवाज उठाएगी तथा संबंधित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के समक्ष समस्याओं को मजबूती से रखा जाएगा। बैठक में डॉ एस आर झा,साकिब रेज़ा,बदूद आलम,कामले हक,इम्तियाज़ अनीस लड्डू,आशिष रंजन,रज़ी अनवर,सब्यसाची सेन,राशिद मुस्ताक रूमी, संजय कुमार,सुलेमान, अब्दुल कादिर,राबह खालिद,जाकीउल होदा,सदरे आलम,तौकीर हक गुड्डू,रवि राज गुप्ता, संजय जैन,फैसल कादिर,बबलू कुमार,अफसर आलम, राहुल ठाकुर,अरविंद जैन,काशिफ उमैर,जावेद अली,अखलाक,अभिषेक कुमार,वसीम अकरम,शशि कुमार सिंह आदि मौजूद थे।

Araria, Araria | Aug 10, 2026
अररिया में नगर संघर्ष समिति का गठन, जलजमाव और जर्जर सड़कों की समस्या को लेकर संघर्ष का ऐलान। अररिया। शहर के होटल एवरग्रीन में नगर संघर्ष समिति अररिया की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में शहर के प्रबुद्ध नागरिकों, समाजसेवियों, व्यवसायियों एवं युवाओं ने भाग लिया। बैठक में अररिया शहर की विभिन्न जनसमस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई और नगर के विकास के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने का निर्णय लिया गया। बैठक के दौरान शहर में जलजमाव की गंभीर समस्या, नालियों के गंदे पानी का बहाव और जर्जर सड़कों को लेकर सदस्यों ने चिंता जताई। इसके बाद सर्वसम्मति से संगठन का गठन किया गया, जिसका नाम “नगर संघर्ष समिति, अररिया” रखा गया। समिति के सदस्यों ने नगर के विकास, साफ-सफाई, जल निकासी और बेहतर सड़क व्यवस्था के लिए मिलकर कार्य करने की शपथ ली। साथ ही शहर की मूलभूत समस्याओं को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष करने का आह्वान किया गया। बैठक में अररिया शहर की तीन प्रमुख सड़कों की जर्जर स्थिति पर विशेष रूप से चर्चा हुई। इनमें हटिया रोड से नदी किनारे तक, आश्रम रोड से महादेव चौक तक तथा चांदनी चौक से धर्मशाला-कोशी पुल तक की सड़कें शामिल हैं। इसके अलावा शहर के विभिन्न वार्डों में जलजमाव, नालियों की समस्या, गंदे पानी के बहाव और खराब सड़कों को लेकर भी चर्चा की गई। सदस्यों ने कहा कि जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश के समय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। नगर संघर्ष समिति के सदस्यों ने कहा कि अररिया शहर के विकास और नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए समिति लगातार आवाज उठाएगी तथा संबंधित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के समक्ष समस्याओं को मजबूती से रखा जाएगा। बैठक में डॉ एस आर झा,साकिब रेज़ा,बदूद आलम,कामले हक,इम्तियाज़ अनीस लड्डू,आशिष रंजन,रज़ी अनवर,सब्यसाची सेन,राशिद मुस्ताक रूमी, संजय कुमार,सुलेमान, अब्दुल कादिर,राबह खालिद,जाकीउल होदा,सदरे आलम,तौकीर हक गुड्डू,रवि राज गुप्ता, संजय जैन,फैसल कादिर,बबलू कुमार,अफसर आलम, राहुल ठाकुर,अरविंद जैन,काशिफ उमैर,जावेद अली,अखलाक,अभिषेक कुमार,वसीम अकरम,शशि कुमार सिंह आदि मौजूद थे। - Araria News