छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत का दौरा कांग्रेसियों पर ही भारी पड़ गया. कार्यक्रम में शामिल होने आए कांग्रेसियों के जेब से पर्स गायब हो गए. जिसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई गई है.
दरअसल छत्तीसगढ़ के नए प्रभारी बनाये गए सुखदेव भगत अपने पहले बस्तर दौरे पर है. वह सबसे पहले उत्तर बस्तर कांकेर पहुंचे. यहाँ कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया. इसी दौरान कुछ कांग्रेसियों की जेब पर अज्ञात चोर ने हाथ साफ कर दिया. बताया जा रहा है कि 4 से अधिक लोगों की जेब पर किसी ने हाथ साफ कर दिया. पर्स में रुपयों के अलावा जरूरी दसतावेज भी थे, जिसे लेकर सभी बेहद चिंतित नजर आ रहे है. वहीं इस मामले को लेकर 4 लोगों ने थाना में शिकायत की है. वही इस मामले पर पुलिस का कहना है कि मौके ओर लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर आगे की कार्यवाही की जाएगी.
#thelivenews #viralvideos #reelsinstagram #shorts #reels
Kanker, Kanker | Oct 7, 2026