Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Jharkhand
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
image
image
image

मिशन शक्ति के अंतर्गत ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित बालिकाओं को अधिकारों, सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं हेल्पलाइन सेवाओं की दी गई जानकारी मिशन शक्ति के अंतर्गत बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ के निर्देशन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी के मार्गदर्शन में वन स्टॉप सेंटर की टीम द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, चंबल कॉलोनी, मुरैना में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बालिकाओं को उनके अधिकारों तथा महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा से संबंधित विभिन्न योजनाओं एवं हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी दी गई। वन स्टॉप सेंटर, महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 एवं पुलिस हेल्पलाइन 112 के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया गया कि आवश्यकता पड़ने पर इन सेवाओं के माध्यम से तत्काल सहायता प्राप्त की जा सकती है। कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं को माहवारी स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए माहवारी के दौरान स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने, पौष्टिक एवं संतुलित आहार लेने तथा किसी भी परिस्थिति में शिक्षा बाधित न होने देने के लिए प्रेरित किया गया। बालिकाओं को बताया गया कि शरीर में आयरन की कमी से एनीमिया की समस्या हो सकती है। इससे बचाव के लिए हरी पत्तेदार सब्जियों, पौष्टिक फलों एवं अन्य पोषक खाद्य पदार्थों का नियमित सेवन करना चाहिए। संतुलित आहार से स्वास्थ्य बेहतर रहने के साथ पढ़ाई में एकाग्रता बनाए रखने में भी सहायता मिलती है। बालिकाओं को शिक्षा के महत्व के बारे में बताते हुए कहा गया कि बेटियां बेटों से कम नहीं हैं। प्रत्येक बालिका को अपनी शिक्षा पूर्ण कर आत्मनिर्भर बनने का लक्ष्य रखना चाहिए। शिक्षा पूरी करने और आत्मनिर्भर बनने के बाद ही विवाह के संबंध में निर्णय लेना चाहिए। बेटियों की शिक्षा एवं आत्मनिर्भरता से न केवल उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आता है, बल्कि समाज में बेटियों के प्रति जागरूकता एवं संवेदनशीलता भी बढ़ती है। इस अवसर पर बालिकाओं को गुड टच-बैड टच, बाल विवाह एवं इसके दुष्परिणामों के संबंध में भी विस्तार से जानकारी दी गई। बाल विवाह की जानकारी मिलने पर चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर सूचना देने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही बताया गया कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाती है। कार्यक्रम में वन स्टॉप सेंटर प्रशासक एवं स्टाफ, विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती रेखा शर्मा सहित शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं। #JansamparkMP #morena2026 #Morena #MadhyaPradesh Jansampark Madhya Pradesh

179 views | Morena, Madhya Pradesh | Aug 10, 2026

MORE NEWS

दौड़ प्रतियोगिता में फर्जी आधार कार्ड का आरोप, अन्नू कंषाना बोले- राजनीतिक छवि धूमिल करने की साजिश

मुरैना जिला पंचायत चुनाव की तैयारियों के बीच वार्ड क्रमांक 9 से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे युवा नेता अन्नू कंषाना ने अपने राजनीतिक विरोधियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका आरोप है कि उनकी राजनीतिक छवि को धूमिल करने के उद्देश्य से दौड़ प्रतियोगिता में कथित तौर पर फर्जी आधार कार्ड के जरिए एक युवक को शामिल कराया गया।
दरअसल, 15 अगस्त को बाराद्वारी छिछावली( दतहरा ) मंदिर परिसर में अन्नू कंषाना की ओर से दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। प्रतियोगिता में वार्ड क्रमांक 9 के युवाओं को ही शामिल किए जाने की शर्त रखी गई थी।
अन्नू कंषाना का आरोप है कि राजनीतिक विरोधियों ने कथित तौर पर फर्जी आधार कार्ड तैयार करवाकर एक युवक को प्रतियोगिता में शामिल कराया। मामला सामने आने के बाद उन्होंने इसे राजनीतिक षड्यंत्र बताते हुए कहा कि इस पूरी कवायद का उद्देश्य उनकी छवि को नुकसान पहुंचाना है।
अन्नू कंषाना ने कहा कि चुनावी तैयारियों के बीच इस तरह की गतिविधियां उनकी राजनीतिक प्रतिष्ठा को प्रभावित करने का प्रयास हैं। उन्होंने पूरे मामले को गंभीर बताते हुए इसके पीछे शामिल लोगों की भूमिका सामने आने की बात कही है।

#मुरैना #morena #जिलापंचायत #चुनाव

दौड़ प्रतियोगिता में फर्जी आधार कार्ड का आरोप, अन्नू कंषाना बोले- राजनीतिक छवि धूमिल करने की साजिश मुरैना जिला पंचायत चुनाव की तैयारियों के बीच वार्ड क्रमांक 9 से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे युवा नेता अन्नू कंषाना ने अपने राजनीतिक विरोधियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका आरोप है कि उनकी राजनीतिक छवि को धूमिल करने के उद्देश्य से दौड़ प्रतियोगिता में कथित तौर पर फर्जी आधार कार्ड के जरिए एक युवक को शामिल कराया गया। दरअसल, 15 अगस्त को बाराद्वारी छिछावली( दतहरा ) मंदिर परिसर में अन्नू कंषाना की ओर से दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। प्रतियोगिता में वार्ड क्रमांक 9 के युवाओं को ही शामिल किए जाने की शर्त रखी गई थी। अन्नू कंषाना का आरोप है कि राजनीतिक विरोधियों ने कथित तौर पर फर्जी आधार कार्ड तैयार करवाकर एक युवक को प्रतियोगिता में शामिल कराया। मामला सामने आने के बाद उन्होंने इसे राजनीतिक षड्यंत्र बताते हुए कहा कि इस पूरी कवायद का उद्देश्य उनकी छवि को नुकसान पहुंचाना है। अन्नू कंषाना ने कहा कि चुनावी तैयारियों के बीच इस तरह की गतिविधियां उनकी राजनीतिक प्रतिष्ठा को प्रभावित करने का प्रयास हैं। उन्होंने पूरे मामले को गंभीर बताते हुए इसके पीछे शामिल लोगों की भूमिका सामने आने की बात कही है। #मुरैना #morena #जिलापंचायत #चुनाव

Morena Nagar, Morena | Aug 16, 2026

मुरैना जिले में मिलावटखोरों पर शिकंजा कसने के लिए खाद्य विभाग की टीम ने कार्रवाई तेज कर दी है। टीम ने मुरैना शहर की कई मिठाई दुकानों पर पहुंचकर खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए और उन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा है। जांच रिपोर्ट आने के बाद मिलावट पाए जाने पर संबंधित दुकानदारों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

मुरैना जिले में मिलावटखोरों पर शिकंजा कसने के लिए खाद्य विभाग की टीम ने कार्रवाई तेज कर दी है। टीम ने मुरैना शहर की कई मिठाई दुकानों पर पहुंचकर खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए और उन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा है। जांच रिपोर्ट आने के बाद मिलावट पाए जाने पर संबंधित दुकानदारों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Morena Nagar, Morena | Aug 16, 2026

कैलारस शक्कर कारखाना बचाने विधायक पंकज उपाध्याय का आमरण अनशन दूसरे दिन भी जारी, बरैया बोले—सरकार की ईंट से ईंट बजा देंगे
 फूल सिंह बरैया और बादल सरोज समेत कई नेता पहुंचे अनशन स्थल, कारखाने की संपत्तियों की बिक्री व एमएसएमई को हस्तांतरण रोकने की मांग की।

कैलारस शक्कर कारखाना बचाने विधायक पंकज उपाध्याय का आमरण अनशन दूसरे दिन भी जारी, बरैया बोले—सरकार की ईंट से ईंट बजा देंगे फूल सिंह बरैया और बादल सरोज समेत कई नेता पहुंचे अनशन स्थल, कारखाने की संपत्तियों की बिक्री व एमएसएमई को हस्तांतरण रोकने की मांग की।

Morena Nagar, Morena | Aug 16, 2026

सोनिया गांधी का विरोध कर रहे मुरैना के कितने भाजपाइयों को वंदेमातरम पूरा आता है, देख लीजिए👇
बता दें कि 15 अगस्त को दिल्ली में कांग्रेस कार्यालय पर वंदेमातरम गान चल रहा था, तब सोनिया गांधी ने कथित तौर पर इसे बीच मे ही रोकने का इशारा किया। इसके विरोध में रविवार शाम कैंडल मार्च निकालने के बाद जब मुरैना के भाजपाई संग्रहालय पहुंचे तो वहां वंदेमातरम गान किया गया, लेकिन जिला महामंत्री सोनू परमार को छोड़कर आगे खड़े सभी भाजपा नेताओं के होंठ सिले हुए से नजर आ रहे थे।

सोनिया गांधी का विरोध कर रहे मुरैना के कितने भाजपाइयों को वंदेमातरम पूरा आता है, देख लीजिए👇 बता दें कि 15 अगस्त को दिल्ली में कांग्रेस कार्यालय पर वंदेमातरम गान चल रहा था, तब सोनिया गांधी ने कथित तौर पर इसे बीच मे ही रोकने का इशारा किया। इसके विरोध में रविवार शाम कैंडल मार्च निकालने के बाद जब मुरैना के भाजपाई संग्रहालय पहुंचे तो वहां वंदेमातरम गान किया गया, लेकिन जिला महामंत्री सोनू परमार को छोड़कर आगे खड़े सभी भाजपा नेताओं के होंठ सिले हुए से नजर आ रहे थे।

Morena Nagar, Morena | Aug 16, 2026

सोनिया गांधी द्वारा वंदेमातरम गान को बीच मे रोकने की कथित कोशिश के विरोध में भाजपाई सड़क पर, कैंडल मार्च निकाला, वंदेमातरम गाया👇

सोनिया गांधी द्वारा वंदेमातरम गान को बीच मे रोकने की कथित कोशिश के विरोध में भाजपाई सड़क पर, कैंडल मार्च निकाला, वंदेमातरम गाया👇

Morena Nagar, Morena | Aug 16, 2026

मिशन शक्ति के अंतर्गत ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित बालिकाओं को अधिकारों, सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं हेल्पलाइन सेवाओं की दी गई जानकारी मिशन शक्ति के अंतर्गत बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ के निर्देशन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी के मार्गदर्शन में वन स्टॉप सेंटर की टीम द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, चंबल कॉलोनी, मुरैना में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बालिकाओं को उनके अधिकारों तथा महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा से संबंधित विभिन्न योजनाओं एवं हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी दी गई। वन स्टॉप सेंटर, महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 एवं पुलिस हेल्पलाइन 112 के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया गया कि आवश्यकता पड़ने पर इन सेवाओं के माध्यम से तत्काल सहायता प्राप्त की जा सकती है। कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं को माहवारी स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए माहवारी के दौरान स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने, पौष्टिक एवं संतुलित आहार लेने तथा किसी भी परिस्थिति में शिक्षा बाधित न होने देने के लिए प्रेरित किया गया। बालिकाओं को बताया गया कि शरीर में आयरन की कमी से एनीमिया की समस्या हो सकती है। इससे बचाव के लिए हरी पत्तेदार सब्जियों, पौष्टिक फलों एवं अन्य पोषक खाद्य पदार्थों का नियमित सेवन करना चाहिए। संतुलित आहार से स्वास्थ्य बेहतर रहने के साथ पढ़ाई में एकाग्रता बनाए रखने में भी सहायता मिलती है। बालिकाओं को शिक्षा के महत्व के बारे में बताते हुए कहा गया कि बेटियां बेटों से कम नहीं हैं। प्रत्येक बालिका को अपनी शिक्षा पूर्ण कर आत्मनिर्भर बनने का लक्ष्य रखना चाहिए। शिक्षा पूरी करने और आत्मनिर्भर बनने के बाद ही विवाह के संबंध में निर्णय लेना चाहिए। बेटियों की शिक्षा एवं आत्मनिर्भरता से न केवल उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आता है, बल्कि समाज में बेटियों के प्रति जागरूकता एवं संवेदनशीलता भी बढ़ती है। इस अवसर पर बालिकाओं को गुड टच-बैड टच, बाल विवाह एवं इसके दुष्परिणामों के संबंध में भी विस्तार से जानकारी दी गई। बाल विवाह की जानकारी मिलने पर चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर सूचना देने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही बताया गया कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाती है। कार्यक्रम में वन स्टॉप सेंटर प्रशासक एवं स्टाफ, विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती रेखा शर्मा सहित शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं। #JansamparkMP #morena2026 #Morena #MadhyaPradesh Jansampark Madhya Pradesh - Morena News