🚨#BREAKING मुक्तेश्वर में पर्यटकों से भरी बस खाई में गिरी, 22 घायल
नैनीताल: मुक्तेश्वर के सतबुंगा क्षेत्र में पर्यटकों से भरी बस अनियंत्रित होकर करीब 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बस में चालक समेत कुल 22 लोग सवार थे, जिनके घायल होने की सूचना है।
सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, जिला प्रशासन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। 21 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालकर एंबुलेंस की मदद से भवाली और नजदीकी सीएचसी भेजा गया।
वहीं, एक यात्री के बस के नीचे दबे होने की सूचना के बाद रेस्क्यू टीम ने अतिरिक्त सावधानी बरतते हुए अभियान जारी रखा। करीब 50 मीटर गहरी खाई से घायलों को ह्यूमन चेन बनाकर सड़क तक पहुंचाया गया।
बताया जा रहा है कि सभी पर्यटक फरीदाबाद के रहने वाले हैं और मुक्तेश्वर घूमने के बाद बस संख्या UP-14 QT-9690 से भवाली की ओर लौट रहे थे। मौके पर भवाली के सीओ रविकांत सेमवाल समेत पुलिस और रेस्क्यू टीमें मौजूद रहीं।