दैनिक समाचार पत्र में ‘अंतागढ़-मद्रासीपारा मुख्य सड़क की बदहाली से लोगों को हो रही परेशानी’ शीर्षक से प्रकाशित समाचार पर कलेक्टर श्री कुंदन कुमार ने त्वरित संज्ञान लेते हुए लोक निर्माण विभाग को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। इसके परिपालन में लोक निर्माण विभाग (भ/स) भानुप्रतापपुर द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए सड़क की आवश्यक मरम्मत करा दी गई है। उक्त सड़क की मरम्मत होने से क्षेत्र के रहवासियों एवं राहगीरों को आवागमन में बड़ी राहत मिली है। उल्लेखनीय है कि लंबे समय से सड़क की खराब स्थिति के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। मरम्मत कार्य पूर्ण होने के बाद अब मार्ग पर आवागमन सुगम हो गया है।
25 views | Kanker, Chhattisgarh | Aug 22, 2026