🚰 हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने की दिशा में सतत निगरानी
कलेक्टर श्री कुंदन कुमार के निर्देश पर जिला पंचायत सीईओ श्री हरेश मंडावी ने ग्राम कुरूष्टिकुर एवं कानागांव में जल जीवन मिशन के तहत संचालित नल-जल योजनाओं का निरीक्षण किया।
कुरूष्टिकुर में क्लोरीनेटर युक्त जलागार से नियमित पेयजल आपूर्ति और कानागांव में सोलर पंप के माध्यम से पर्याप्त जल उपलब्धता पाई गई। जल आपूर्ति व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।
💧 जल जीवन मिशन — हर घर तक गुणवत्तापूर्ण पेयजल, बेहतर जीवन की ओर कदम।
Kanker, Chhattisgarh | Aug 22, 2026