कोरबा में वन्यजीव संरक्षण को लेकर वन विभाग ने जागरूकता रैली निकाली। वन विभाग कार्यालय से शुरू हुई रैली घंटाघर होते हुए कलेक्टोरेट पहुंची, जहां वन्यजीवों की सुरक्षा और संरक्षण का संदेश दिया गया। इसके बाद रैली वापस वन विभाग कार्यालय पहुंचकर समाप्त हुई।