पट्टी: होशियारपुर गांव में पति ने नशे में पत्नी को लात-घूंसों से पीटा, प्रताड़ना समेत गंभीर आरोपों की की गई शिकायत
पट्टी कोतवाली क्षेत्र के होशियारपुर गांव निवासी नेहा पत्नी नरेश गौतम ने रविवार को पट्टी थाने में शिकायती पत्र देकर पति पर मारपीट और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। महिला के मुताबिक रविवार की दोपहर में उसका पति नशे की हालत में घर पहुंचा। आरोप है कि उसने गालीगलौज करते हुए पत्नी को लात-घूंसों से पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान घर में मौजूद दो छोटे बच्चों ने बीच-बचाव