सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत "सेवा मेरा योगदान" कार्यक्रम के तहत कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार आयुष विभाग द्वारा जिले के समस्त औषधालय पर नि:शुल्क आयुष स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया गया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के अंतिम व्यक्ति तक आयुष चिकित्सा पद्धतियों के माध्यम से सुलभ, प्रामाणिक और त्वरित स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाना है।
आयोजित शिविरों में अनुभवी चिकित्सकों द्वारा नागरिकों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक औषधियों का वितरण किया गया। इसके साथ ही आमजनों को स्वस्थ जीवनशैली हेतु जागरूक भी किया गया।
Department of Ayush, Madhya Pradesh
Collector Shivpuri
#SevaSankalpAbhiyan
#shivpuri
25 views | Shivpuri, Madhya Pradesh | Oct 3, 2026